मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

अतिक्रमण पर प्रशासन का बड़ा एक्शन: जेसीबी से चार मकानों के अवैध हिस्से हटे, गांव का रास्ता बहाल

On: Thursday, November 27, 2025 3:58 PM

गया। बेलागंज अंचल क्षेत्र के चूड़ीहारा बिगहा गांव में गुरुवार को प्रशासन ने वर्षों से चले आ रहे रास्ता विवाद का समाधान करते हुए चार चिन्हित मकानों के अतिक्रमित हिस्से को हटाया। कार्रवाई के बाद गांव का मुख्य रास्ता पूरी तरह सुगम हो गया।

अंचल अधिकारी गजानन मेहता ने बताया कि मौजा चूड़ीहाराबिगहा के टोला रामबिगहा में लंबे समय से रास्ते को लेकर विवाद चल रहा था। मामले की सुनवाई अंचल कार्यालय में चल रही थी। जांच और निपटारे के बाद पाया गया कि गांव के चार मकान आंशिक रूप से सार्वजनिक रास्ते पर अतिक्रमण कर बनाए गए थे, जिससे पूरे गांव का आवागमन बाधित हो रहा था।

अंचल अमीन द्वारा स्थल की मापी कर अतिक्रमित हिस्से को चिन्हित किया गया और मकान मालिकों को स्वयं अतिक्रमण हटाने का नोटिस भी दिया गया। नोटिस के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाए जाने पर गुरुवार को सशस्त्र बलों की मौजूदगी में जेसीबी के माध्यम से चिन्हित अंश को तोड़ने की कार्रवाई की गई।

कार्रवाई के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली और बताया कि वर्षों से अवरुद्ध रास्ता खुलने से अब आवागमन में काफी सुविधा होगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक मार्ग पर अतिक्रमण किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
कोंच की बेटी रूना ने एथलेटिक्स में लहराया परचम, 5000 मीटर में जीता रजत तो 1500 मीटर में हासिल किया कांस्य पदक | गया पहुंचे राज्यसभा सांसद डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह का बेलागंज में जोरदार स्वागत, 25 अक्टूबर को पटना चलने की अपील | बाबा कोटेश्वर नाथ दशहरा महोत्सव कल से, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी करेंगे उद्घाटन; जुटेंगे कई दिग्गज नेता और कलाकार | गया में बिजली बिल बकायेदारों पर गिरेगी गाज! दो महीने बिल नहीं भरा तो कटेगा कनेक्शन, मीटर रीडरों पर भी सख्ती | दिवाली से पहले रेल कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले: डीडीयू मंडल ने 24 घंटे के भीतर जारी किया 23.88 करोड़ का बंपर बोनस | गया में सौर ऊर्जा क्रांति: मानपुर के सकरदास नवादा में 2 मेगावाट का सोलर प्लांट शुरू, पीएम-कुसुम योजना से रोशन हुआ इलाका | सासाराम-बिक्रमगंज रेलखंड पर रेलवे की बड़ी कार्रवाई, बिना टिकट यात्रा करते धरे गए दर्जनों यात्री, वसूला गया भारी जुर्माना | 10 साल बड़ी शादीशुदा प्रेमिका के इश्क में अंधे बेटे ने कैंसर पीड़ित पिता को ईंट-पत्थरों से कूचकर मारा | गया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, अंतिम संस्कार से पहले पुलिस ने जब्त किया शव, पति समेत 4 पर केस दर्ज | मानपुर रेलवे स्टेशन पर चोरी के मोबाइल के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, गया GRP को सौंपा गया आरोपी |