मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

गया में अपराधियों का तांडव, हथियार के बल पर पाइप लोडेड पिकअप वाहन को लूटा

On: Thursday, January 18, 2024 3:54 PM

बोलेरो सवार अपराधियों ने पटना से गया जिले के शेरघाटी के लिए चले पाइप लोडेड पिकअप वाहन को बीथोशरीफ मोड़ के पास लूट लिया। घटना बुधवार की रात लगभग ढाई बजे की बताई जाती है। अपराधियों ने लूटपाट के दौरान चालक को लोहे के राॅड से पिटा और पिस्टल के बट से सिर पर हमला कर दिया। जिससे ड्राइवर बेहोश हो गया और अपराधी पाइप लोडेड पिकअप को लेकर भाग गए। पीड़ित ड्राइवर पटना जिले के गौरीचक थाने के सराफाबाद गांव के रहने वाले रविरंजन कुमार ने चाकन्द थाने में  पिकअप लूट को लेकर आवेदन दिया है। ड्राइवर ने पुलिस को दिए आवेदन में कहा है कि बुधवार की रात लगभग दस बजे पटना में नेशनल टाटा पाइप के गोदाम से पिकअप में पाइप लोड कर शेरघाटी के निकले थे।रात में लगभग ढाई बजे मेरी गाड़ी बीथोशरीफ मोड़ के पास पहुंचे तो पीछे से बोलेरो ओवरटेक कर पिकअप को आगे से कवर कर लिया। बोलेरो सवार दो युवक पिस्टल लिए आए पिकअप का शीशा तोड़ दिया और मेरे सिर पर मार पिस्टल के बट से मार दिया जिससे मैं बेहोश होकर गिर पड़ा।अपराधी मेरे जेब में रहे साढ़े पांच हजार रुपए लूट लिया और पिकअप लेकर भाग गए। जब होश में आया तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल ड्राइवर रविरंजन का सरकार अस्पताल इलाज कराया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद विधी व्यवस्था डीएसपी खुर्शीद आलम ने घटनास्थल का जायजा लिया।डीएसपी ने बताया कि घटना में शामिल अपराधियों को चिन्हित कर इसका उद्भेदन जल्दी ही कर लिया जाएगा।

रिपोर्ट – अजीत कुमार

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
बिजली का करंट बना काल, अदई गांव के युवक की गई जान | बिजली सुधार कार्य बना काल, करंट लगने से विद्युत मानव बल कर्मी की मौत | वैशाली: BPSC शिक्षिका ने किराये के मकान में लगाई फांसी, तीन माह पहले हुई थी लव मैरिज | ब्रेकिंग न्यूज: बिहटा में सोन नदी के बीच पुलिस और अपराधियों की भीषण मुठभेड़: टॉप-10 बदमाश को लगी गोली, एसआई भी घायल | गुरपा पर्वत वज्रपात बड़ा अपडेट: आसमानी कहर में 25 से अधिक श्रद्धालु झुलसे, पांच एंबुलेंस तैनात, एक गया रेफर | ब्रेकिंग न्यूज: गुरपा पर्वत पर आसमानी कहर, दर्शनार्थियों की भीड़ पर गिरी बिजली, एक श्रद्धालु की मौत की सूचना, कई झुलसे | ब्रेकिंग न्यूज़: रक्षाबंधन की खुशियां मातम में बदलीं, कोंच में दो बाइकों की जोरदार टक्कर, दो युवकों की मौत | फतेहपुर में हृदयविदारक हादसा: खेत में करंट लगने से तड़प रहे बेटे को बचाने गई मां की भी मौत, गांव में पसरा मातम | गया के लिए गौरव का क्षण: वरिष्ठ छायाकार रूपक सिन्हा को नागालैंड के राज्यपाल ने किया सम्मानित, मिला प्रतिष्ठित ‘रघु रॉय स्मृति पुरस्कार’ | गया जंक्शन पर ‘ऑपरेशन सतर्क’ के तहत बड़ी कार्रवाई: 10 लाख से अधिक कैश के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, आयकर विभाग कर रहा जांच |