मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

अप्पन गांव सिमुआरा नामक पुस्तक का विमोचन

On: Tuesday, February 4, 2025 3:59 PM

टिकारी संवाददाता: टिकारी के सिमुआरा स्थित नव युवक कला परिषद द्वारा सरस्वती पूजा के शुभ मौके पर ग्रामीण दिलीप सिंह द्वारा लिखी पुस्तक ‘अप्पन गांव सिमुआरा’ का विमोचन किया गया। विमोचन के दिलीप सिन्हा ने अपनी पुस्तक के बारे जानकारी देते हुए बताया कि इसमें सिमुआरा ग्राम के उद्भव से लेकर विभिन्न कालखंडों एवं वर्तमान समय तक का जिक्र किया गया हैं। साथ ही सिमुआरा की सांस्कृतिक पहचान का भी विस्तार से उल्लेख किया गया है। उन्होंने बताया कि श्रीदुर्गा ड्रामेटिक क्लब से शुरू हुई अपनी पहचान नवयुवक कला परिषद तक पहुंची है। जानकारी हो कि नवयुवक कला परिषद द्वारा दुर्गा पूजा, चित्रगुप्त पूजा के अवसर पर नाटक का मंचन किया जाता है। विमोचन के दौरान नवयुवक कला परिषद के पूर्व अध्यक्ष चंद्रभूषण प्रसाद, पंचायत मुखिया प्रभु रजक, सचिन सिन्हा, इंद्रदेव यादव, इंदुभूषण प्रसाद, साधु शरण प्रसाद सहित अन्य लोग उपस्थित थे। धन्यवाद ज्ञापन पवन सिन्हा ने किया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गया में नकली साबुन फैक्ट्री का भंडाफोड़: ब्रांडेड कंपनी के नाम पर चल रहा था फर्जीवाड़ा, पुलिस ने जब्त किए 500 से अधिक पैकेट | बाराचट्टी से फतेहपुर के दो एटीएम शातिर गिरफ्तार: एटीएम बदलकर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 41 कार्ड बरामद | खुशखबरी: अब आपका बिजली बिल आएगा ’00’, गया के हरिदास सेमिनरी में 25 फरवरी को बिजली विभाग बताएगा ‘जीरो बिल’ का फॉर्मूला! | पूर्वज की विरासत को सम्मान: मेरोखाप के मुख्य मार्ग का नाम ‘श्री शंभु शरण मार्ग’ रखने की उठी माँग | गया: किसानों के लिए ‘फार्मर रजिस्ट्री’ महाअभियान तेज, अब गांव-गांव में बनेगी डिजिटल आईडी; लापरवाही पर डोभी BAO का वेतन बंद | फतेहपुर में सियासी घमासान: प्रमुख और उपप्रमुख की कुर्सी पर संकट, 14 सदस्यों ने खोला मोर्चा | कला और सेवा का संगम: सारंग आर्ट एंड म्यूजिक द्वारा निशुल्क नेत्र जांच शिविर का सफल आयोजन | जहानाबाद: स्मार्ट मीटर की भ्रांतियां दूर करने के लिए बिजली विभाग का ‘गांव-गांव’ अभियान, ग्राम सभाओं से उपभोक्ताओं को किया जागरूक | आईआईएम बोधगया के शानदार 10 साल: भारतीय डाक विभाग ने विशेष स्मारक लिफाफा जारी कर दी गौरवमयी उपलब्धि को मान्यता | गया में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित स्कॉर्पियो बिजली के खंभे से टकराई, पूर्व प्रमुख के दामाद की मौत, 4 घायल |