मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 32वी वाहिनी ने आयोजित किया बकरी पालन प्रशिक्षण

On: Thursday, February 15, 2024 10:58 PM

फतेहपुर (गया): 32वी वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल ने नक्सल प्रभावित ग्रामीण युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए बकरी पालन प्रशिक्षण का आयोजन किया। इस प्रशिक्षण को कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण (आत्मा), गया के माध्यम से 32वी वाहिनी के “जी” समवाय गुरपा के द्वारा कराया जा रहा है।

इस प्रशिक्षण का शुभारंभ 15 फरवरी को कमांडेंट श्री ललित कुमार के हाथों किया गया। इस मौके पर कमांडेंट ललित कुमार ने प्रशिक्षुओं के साथ बातचीत की और उन्हें व्यावसायिक प्रशिक्षण और कौशल विकास के महत्व के बारे में जागरूक किया। इस प्रशिक्षण में 50 युवाओं ने भाग लिया है।

बकरी पालन प्रशिक्षण का उद्देश्य युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करना और उनकी आय में वृद्धि करना है। इस प्रशिक्षण में युवाओं को बकरी पालन की विधि, बकरी की नस्ल, बकरी का चारा, बकरी की बीमारियां और उनका इलाज, बकरी का व्यापार आदि के बारे में जानकारी दी जाएगी।

इस अवसर पर मुकेश कुमार (अनुमंडल कृषि पदाधिकारी सदर, गया), अनिकेत कुमार – सहायक तकनिकी प्रबंधक (आत्मा) ट्रेनर , डॉ० प्रवीण रंजन, रविकांत घुड़सवार, अरुण कुमार यादव व पवन कुमार, थाना प्रभारी फतेहपुर प्रशांत कुमार सिंह, लोधवे पंचायत के मुखिया संजय शर्मा, कठौतिया केवाल पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि के पति रणजीत कुमार व अन्य गणमान्य अतिथि भी उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
International Women’s Day 2026: डीडीयू मंडल में 125 बालिकाओं को साइकिल वितरण, सिविल सेवा में 50वीं रैंक लाने वाली ईशित्वा आनंद सम्मानित | अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस विशेष: गया में आत्मनिर्भरता की नई इबारत लिख रहीं जीविका दीदियां, जिला प्रशासन ने किया सम्मानित | गया का लाल, सरहद का रक्षक जिंदगी की जंग हारा: सड़क हादसे में घायल ITBP जवान रंजीत कुमार उर्फ लालू की इलाज के दौरान हुई मौत, क्षेत्र में शोक की लहर | 281 नए सैन्य अधिकारियों के साथ गया OTA में संपन्न हुई 28वीं पासिंग आउट परेड, सैन्य कौशल का दिखा प्रदर्शन | भारतीय सेना को मिलेंगे 281 नए ‘रणबाँकुरे’: पासिंग आउट परेड से पहले OTA गया में कैडेट्स का हैरतअंगेज शक्ति प्रदर्शन | बेलागंज की बेटी वैष्णवी ने पहले ही प्रयास में लहराया परचम, UPSC में हासिल की 298वीं रैंक | गयाजी में बिखरेगा शास्त्रीय कलाओं का रंग: 8 मार्च को ‘सुर सलिला’ के तत्वावधान में सजेगी ‘वसंतोत्सव’ की भव्य शाम | गया में नकली साबुन फैक्ट्री का भंडाफोड़: ब्रांडेड कंपनी के नाम पर चल रहा था फर्जीवाड़ा, पुलिस ने जब्त किए 500 से अधिक पैकेट | बाराचट्टी से फतेहपुर के दो एटीएम शातिर गिरफ्तार: एटीएम बदलकर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 41 कार्ड बरामद | खुशखबरी: अब आपका बिजली बिल आएगा ’00’, गया के हरिदास सेमिनरी में 25 फरवरी को बिजली विभाग बताएगा ‘जीरो बिल’ का फॉर्मूला! |