मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

गया के एक सरकारी विद्यालय में छात्रों से रूपए की वसूली करते हेडमास्टर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, देखें वीडियो

On: Thursday, January 18, 2024 5:34 PM

गया के एक सरकारी विद्यालय में हेडमास्टर के द्वारा छात्रों से पैसे की उगाही करते एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। बताया जा रहा है की ये वीडियो गया के डुमरिया प्रखंड अंतर्गत भंगिया पंचायत के उत्क्रमित उच्च विद्यालय की है। जहां के हेडमास्टर मनीष कुमार के द्वारा विद्यार्थियों से मैट्रिक की प्रायोगिक परीक्षा को लेकर पांच पांच सौ रूपए मांगा जा रहा है। वही जब इस बात को लेकर छात्र ,छात्राओं ने रुपए देने से मना किया तो हेडमास्टर मनीष कुमार ने सभी बच्चो को फेल करने कि धमकी देने लगा इस पर छात्र ,छात्राओं ने हंगामा किया। इतना ही नहीं जब अन्य शिक्षको ने हेडमास्टर को रुपए लेने से मना किया तो उसे भी धमकी दे डाला और कहा कि नौकरी करना है या नही?

मौके पर मौजूद छात्र विक्की कुमार , जीतू कुमार, अंशु कुमारी, पुष्पा कुमारी, नेहा कुमारी, छोटु कुमार ,इत्यादि से पांच, पाँच सो रुपए प्रधानाध्यपक मनीष कुमार ने लिया है। छात्रों ने कहा कि हेडमास्टर कुर्सी पर बैठकर अश्लील वीडियो देखते रहता है और हर समय शिक्षको को भी धमकाते रहता है। राष्ट्र गान के समय घूमते रहते है। कुर्सी पर बैठक कर अश्लील वीडियो देखते है।विद्यालय के समय तम्बाकू खाते है।शिक्षकों को बराबर धमकाते रहते है। विद्यालय के शिक्षक विकास कुमार,अमित कुमार ने बताया कि मनीष कुमार के हरकतों से सभी शिक्षक शिक्षिका परेशान है।

देखे वीडियो

वीडियो

रिपोर्ट – दिवाकर मिश्रा ,डुमरिया

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
कोंचेश्वर महादेव महोत्सव का भव्य आगाज, मंदिर विकास पर दिया गया जोर | गया जंक्शन पर ‘ऑपरेशन सतर्क’ के तहत बड़ी कार्रवाई: 10 लाख से अधिक कैश के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, आयकर विभाग कर रहा जांच | दानापुर में पुलिस का बड़ा एक्शन: रंगदारी और अवैध बालू खनन गिरोह का पर्दाफाश, हथियारों के साथ 4 खूंखार अपराधी गिरफ्तार | गुरपा बाजार से अगवा कर युवक को कमरे में बनाया बंधक, डायल 112 की मुस्तैदी से बची जान | गुरुआ के लालगढ़ में चोरों का आतंक: एक ही रात 4 घरों में भीषण चोरी, नशीला पदार्थ सुंघाकर लाखों के जेवरात और नकद उड़ाए | ब्रेकिंग न्यूज़: गया में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम: लुटुआ में 5 किलो का IED बरामद, सीआरपीएफ ने मौके पर किया निष्क्रिय | बिहटा में 51 वर्षीय मजदूर की संदिग्ध मौत: बधार में मिला शव, गले पर रस्सी के निशान देख परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप | आवास योजना की राशि लेने के बाद नहीं किया नियमों का पालन, दो लाभुकों से 2.34 लाख की वसूली की तैयारी | ब्रेकिंग न्यूज: गया-कोडरमा रेलखंड पर यदूग्राम के पास रेलवे ट्रैक किनारे मिला युवक का संदिग्ध शव, इलाके में फैली सनसनी | गया के गुरपा में लगातार मिल रहे शव: नदी किनारे संदिग्ध हालत में मिला 25 वर्षीय युवक, इलाके में दहशत |