मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

गया में ठंड इस कदर कि आम आदमी तो क्या पशु भी राहत के लिए ‘अलाव’ के पास आ रहे

On: Wednesday, January 17, 2024 10:06 AM

देवब्रत मंडल

डीएम ने लोगों से की अपील, जरूरी हो तभी घर से बाहर निकलें

गया शहर में जल रहे अलाव के पास पशु

गया पूरी तरह से ठंड और शीतलहर की चपेट में है। मंगलवार को गया सूबे में सर्वाधिक ठंड वाला जिला रहा। न्यूनतम तापमान 5.2 डिसे दर्ज किया गया था। आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो चला है। आदमी क्या पशु भी इस ठंढ से राहत पाने के लिए जलाए गए अलाव के पास आकर जीवन बचाते देखे जा रहे हैं। गया शहर में निगम प्रशासन द्वारा जलाए गए अलाव के पास पशु भी अपने शरीर को गर्म कर रहे हैं।
वहीं गया ज़िले में बढ़ती ठंड के प्रकोप को देखते हुए ज़िला पदाधिकारी डॉ त्यागराजन एसएम के निर्देश के आलोक बिहार सरकार द्वारा संचालित वस्त्र वितरण योजना अंतर्गत ज़िला सामाजिक सुरक्षा कोषांग  द्वारा ज़िले के सभी अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा प्रमुख चौराहों पर रह रहे असहाय निर्धन लोगो के बीच जाकर कंबल बाटने का कार्य किया जा रहा है। पिछले 7 दिनों से गया ज़िला को कोल्ड डे का अलर्ट घोषित है। आपदा प्रबंधन विभाग बिहार सरकार द्वारा भी शीतलहर/ठंड से बचाव हेतु एडवाइजरी जारी किया गया है। जिसका पालन करने की अपील जिला पदाधिकारी ने किया है।
जिला पदाधिकारी ने जिले के आम लोगों को कहा कि जब तक बाहर जाने की जरूरत या आवश्यकता न हो यथासंभव घर के अंदर ही सुरक्षित रहें (विशेषकर वृद्ध एवं बच्चे )। उन्होंने कहा स्थानीय मीडिया, समाचार पत्र, रेडियो या टेलीविजन के माध्यम से मौसम की जानकारी लेते रहें।
ज़िले में 1172 से ज्यादा असहाय व्यक्तियों के बीच कंबल वितरण किया गया है। डीएम स्वयं भी मध्य रात्रि में निकालकर 172 असहाय व्यक्तियों को अपने हाथों से कंबल ओढ़ाया है। पूरे ज़िला में 204 से अधिक स्थानों पर अलाव जलाने की व्यवस्था हुई है। इसमें अबतक 77,033 किलोग्राम लकड़ी का प्रयोग हुआ है। डीएम ने सभी पदाधिकारी को निर्देश दिया है कि कोल्ड डे को देखते हुए अतिरिक्त स्थान पर भी अलाव की व्यवस्था सुनिश्चित करवाने को कहा है। इधर कोल्ड डे को देखते हुए जिला पदाधिकारी ने जिले के नर्सरी से आठवीं तक के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों एव कोचिंग संस्थान को भी बंद रखने का निर्देश दिया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
छठ के बाद यात्रियों की भीड़ संभालने को रेलवे तैयार, बिहार-पूर्वांचल के 30 स्टेशनों पर विशेष इंतजाम | फतेहपुर में संदिग्ध हालात में युवक की मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, आक्रोशित परिजनों ने गया-रजौली मुख्य सड़क किया जाम | गया में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया भगवान चित्रगुप्त जी महाराज का पूजनोत्सव | रेलकर्मियों के लिए बड़ी राहत : बिहार-झारखंड की मुफ्त बिजली योजना का लाभ अब रेलवे कॉलोनियों में भी मिलेगा – मिथलेश कुमार | ब्रेकिंग न्यूज़ | गया में महिला की गोली मारकर हत्या! टेउसा-सीढ़ रोड पर मिली लाश, इलाके में मचा हड़कंप | गयाजी में दीपावली से एक दिन पहले जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या | गया में राष्ट्रपति सम्मान प्राप्त छात्र विशाल राज और उसके भाई का शव सड़क किनारे संदिग्ध हालात में मिला, हत्या की आशंका से मची सनसनी | त्योहारों पर रेल व्यवस्था चाक-चौबंद — पीडीडीयू जंक्शन पर डीआरएम ने खुद लिया हालात का जायजा | बेलागंज में मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, गया पुलिस ने दो हथियार तस्करों को दबोचा | गया में चुनाव को लेकर सेक्टर पदाधिकारियों की बैठक, जिलाधिकारी ने दिए सख्त निर्देश |