मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

अग्रवाल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के संस्थापक गुलाबचंद लाल अग्रवाल की 52वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

On: Saturday, September 28, 2024 2:38 PM

बेलागंज, गया। बेलागंज क्षेत्र के महान शिक्षाप्रेमी और अग्रवाल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के संस्थापक स्वर्गीय गुलाबचंद लाल अग्रवाल की 52वीं पुण्यतिथि के अवसर पर विद्यालय परिसर के गुलाब पार्क में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के पूर्ववर्ती छात्र संघ द्वारा किया गया, जिसमें विद्यालय के प्राचार्य मो. इरफान रियासत ने मुख्य अतिथि के रूप में स्व. अग्रवाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

प्राचार्य मो. इरफान रियासत ने इस मौके पर कहा कि गुलाबचंद बाबू ने इस क्षेत्र में शिक्षा की अलख जगाने के लिए अग्रवाल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सहित कई शिक्षण संस्थानों की स्थापना की, जो एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। उनका योगदान क्षेत्र के शैक्षणिक विकास में अत्यंत महत्वपूर्ण रहा है, और विद्यालय का इतिहास गौरवशाली रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि विद्यालय परिवार पुराने शैक्षणिक मूल्यों को पुनः स्थापित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

इस अवसर पर जदयू के जिला मीडिया प्रभारी और विद्यालय के पूर्व छात्र रविशंकर कुमार ने कहा, “अग्रवाल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय और स्वर्गीय गुलाबचंद बाबू हमारे लिए एक अमूल्य विरासत हैं, जिसे हमें संजोए रखना है। हालांकि, स्थानीय और सामाजिक स्तर पर इस विद्यालय के प्रति उदासीनता स्पष्ट रूप से दिख रही है, लेकिन हम सब इस संस्थान के सकारात्मक प्रयासों में पूरा सहयोग देंगे।” उन्होंने यह भी घोषणा की कि नवंबर माह में विद्यालय का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा, साथ ही लोगों ने विद्यालय के पुराने भवन में डिग्री और बीएड कॉलेज शुरू करने की मांग भी की है।

श्रद्धांजलि सभा में संजय कुमार, सौरभ कुमार, प्रभात कुमार मिश्रा, रविन्द्र कुमार, पप्पू कुमार, पंकज कुमार, टोनी गुप्ता, चुन्नु शर्मा, राजेश अग्रवाल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
1300 किलोमीटर दूर भटके बुजुर्ग को गया के युवक ने पहुंचाया घर, पोते की आंखों से छलके आंसू | पोस्टमार्टम हाउस में शवों की अदला-बदली से मचा हड़कंप, परिजनों के पहुंचने तक चिता पर जल चुका था मृतक | बिजली तार चोरों का आतंक, 35 पोल से हजारों फीट तार गायब, ग्रामीणों और विभाग की बढ़ी चिंता | गया पितृपक्ष मेला 2026: ‘हम्मर मगध’ सेमिनार में गूंजी मगही की मिठास, डीएम ने ठेठ अंदाज में कहा- ‘मगही हमर पहचान’ | पितृपक्ष मेले से पहले गया में ‘हम्मर मगध’ का भव्य शंखनाद: ऐतिहासिक धरोहर और लोक-संस्कृति का होगा अनूठा संगम, डीएम ने की खास अपील | गया जंक्शन पर वन्यजीव तस्करों का खेल नाकाम: दून एक्सप्रेस से 45 जिंदा कछुए बरामद, लावारिस बैग में मिला जखीरा | बाल्टी में सांप और तड़पती पत्नी लेकर अस्पताल पहुंचा शख्स, फिर जो हुआ वो कर देगा हैरान | जहानाबाद में मौत के सौदागरों का भंडाफोड़: 50 लाख की नकली दवा और कॉस्मेटिक जब्त, पटना-गया तक फैला था सिंडिकेट | सात समंदर पार से मोक्ष की आस: गया जी के पितृपक्ष मेले में 50 से अधिक विदेशी श्रद्धालु करेंगे पिंडदान, भारतीय परिधान में रखेंगे निर्जला व्रत | कोंच में इंसानियत शर्मसार: पानी पीने गई 10 वर्षीय मासूम से 58 वर्षीय अधेड़ ने किया दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज |