मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

बेखौफ चोरों की करतूत CCTV में कैद: बेलागंज में ज्वेलरी दुकान से 5 लाख की चोरी

On: Tuesday, September 24, 2024 3:20 PM

बेलागंज के बेलाडीह में सोमवार देर रात बेखौफ चोरों ने एक ज्वेलरी दुकान का सेटर उखाड़कर बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने दुकान से 50 हजार रुपये नगद और करीब 5 लाख रुपये के जेवरात चुरा लिए। इस पूरी वारदात को चोरों ने बड़ी सफाई से अंजाम दिया, लेकिन उनकी करतूत दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

दुकानदार को रात में मिली सूचना

पीड़ित दुकानदार, बेलाडीह निवासी ऋषिकेश सोनी, ने बताया कि सोमवार रात को दुकान बंद कर वह अपने घर गए थे। मध्य रात्रि में करीब 1 बजे रात्रि प्रहरी नेपाली बहादुर ने सूचना दी कि दुकान का सेटर उखड़ा हुआ है। जब वे मौके पर पहुंचे तो देखा कि चोरों ने सेटर तोड़कर चोरी की है। दुकान के अंदर का CCTV कैमरा भी तोड़ने की कोशिश की गई, लेकिन फुटेज में चोरों की तस्वीरें कैद हो चुकी थीं।

कुल नुकसान

चोरों ने दुकान के सेफ में रखा 50 हजार रुपये नगद और लगभग 5 लाख रुपये के सोने-चांदी के गहनों पर हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही बेलागंज थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई।


घटना की गंभीरता को देखते हुए बेलागंज थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी सदानंद कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। चोरों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं, और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस सनसनीखेज चोरी के सीसीटीवी फुटेज को आप नीचे दिए गए वीडियो में देख सकते हैं, जहां बेखौफ चोरों की पूरी हरकत कैद हो चुकी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
रफ़्तार का कहर: मायके से लौट रही महिला को हाईवा ने रौंदा, मौत; आक्रोशित ग्रामीणों का पुलिस पर पथराव, थानाध्यक्ष घायल | पहाड़पुर स्टेशन के पास बेहोश मिला अज्ञात व्यक्ति: जिला पार्षद प्रेम कुमार की तत्परता ने बचाई जान; रेल पुलिस की लापरवाही आई सामने | कैमरे का जादूगर हमेशा के लिए खामोश: भारतीय फोटोग्राफी के पिता रघु राय का 83 वर्ष की उम्र में निधन | राजगीर की पहाड़ियों में हवा से बातें करेंगे पर्यटक: देश के पहले ‘क्लिफ वॉक’ से बिहार रचेगा नया इतिहास | तिलक समारोह से लौट रहे पूर्व सैनिक के पुत्र की सड़क हादसे में मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक सवार को कुचला | ब्रेकिंग न्यूज: खुशियां मातम में बदली , चचेरी बहन की शादी में शामिल होने मायके आ रही महिला की सड़क हादसे में मौत | मगध लाइव न्यूज़: धनबाद में गया के ‘ATM कार्ड बदल’ गिरोह का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार; जानें कैसे जाल बिछाते थे ये शातिर अपराधी | गया-कोडरमा रेल खंड: पहाड़पुर फाटक बना ‘मुसीबतों का फाटक’, घंटों जाम में पिस रही जनता, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल | पासवर्ड का जमाना गया! हैकर्स से बचना है तो तुरंत बदलें फोन की ये सेटिंग; जानें क्या है ‘Passkey’ और यह क्यों है सबसे सुरक्षित | गया: ‘ऑनर किलिंग’ की रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात; भाई ने ही बहन को दी खौफनाक मौत, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला तेजाब |