मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

पितृपक्ष मेला 2026: गया DM शशांक शुभंकर ने पेश की मिसाल, खुद ई-रिक्शा से पहुंचे विष्णुपद; मेला क्षेत्र बना ‘नो व्हीकल Zone’

On: Saturday, September 26, 2026 7:06 PM

मगध लाइव न्यूज़ डेस्क | गया

विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला 2026 के दौरान गया धाम पहुंचने वाले देश-विदेश के लाखों श्रद्धालुओं की सुगम आवागमन व्यवस्था और सुविधा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने ऐतिहासिक कदम उठाया है। विष्णुपद मंदिर परिधि को पूरी तरह से ‘नो हॉर्न, नो व्हीकल और नो पोल्यूशन जोन’ घोषित कर दिया गया है। इस व्यवस्था को सख्ती से लागू कराने और आमजनों के साथ-साथ वीआईपी-अधिकारियों को प्रेरित करने के उद्देश्य से गया के जिला पदाधिकारी शशांक शुभंकर ने खुद ई-रिक्शा में सवार होकर चांद चौरा से विष्णुपद क्षेत्र तक यात्रा की और एक नई मिसाल पेश की।

अधिकारियों और अति विशिष्ट व्यक्तियों से खास अपील

ई-रिक्शा से जाते गया डीएम शशांक शुभंकर

जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने स्वयं ई-रिक्शा से आवागमन कर समाज को यह संदेश दिया कि नियमों का पालन सभी के लिए अनिवार्य है। उन्होंने तमाम वरीय प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और अति विशिष्ट व्यक्तियों से अपील की है कि वे तीर्थयात्रियों की सुविधा के मद्देनजर विष्णुपद क्षेत्र में केवल पैदल चलें या जिला प्रशासन द्वारा मुहैया कराए गए ई-रिक्शा का ही उपयोग करें। डीएम ने स्पष्ट किया कि विष्णुपद परिधि को प्रदूषणमुक्त और जाममुक्त बनाए रखने के लिए सभी का सहयोग बेहद आवश्यक है ताकि दूर-दराज से आने वाले पिंडदानियों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

चांद चौरा और बंगाली आश्रम पर रुकेंगे वाहन, 150 निशुल्क ई-रिक्शा तैनात

प्रशासनिक गाइडलाइन के अनुसार विष्णुपद मेला क्षेत्र में प्रवेश करने वाले सभी निजी एवं व्यावसायिक वाहनों को चांद चौरा मोड़ और बंगाली आश्रम के पास ही रोक दिया जाएगा। इसके आगे का सफर श्रद्धालु पैदल या प्रशासनिक ई-रिक्शा के जरिए ही तय करेंगे। जिला परिवहन पदाधिकारी के अनुसार श्रद्धालुओं की सेवा के लिए चांद चौरा से विष्णुपद और बंगाली आश्रम मार्ग पर तीन शिफ्टों में कुल 150 निशुल्क ई-रिक्शा का संचालन शुरू किया गया है। इसके अतिरिक्त, प्रेतशिला पार्किंग पॉइंट से मंदिर तक अति बुजुर्ग तीर्थयात्रियों के लिए विशेष ई-रिक्शा प्रबंधित किए गए हैं।

गया स्टेशन से पिंड वेदियों तक की भी मुकम्मल व्यवस्था

रेल मार्ग से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भी विशेष प्रबंध किए गए हैं। गया रेलवे स्टेशन पर उतरने वाले पिंडदानी यदि किसी भी पिंड वेदी या मेला स्थल तक जाना चाहते हैं, तो उनके लिए रेलवे स्टेशन से ही निशुल्क ई-रिक्शा परिवहन सेवा उपलब्ध कराई जा रही है। जिला प्रशासन का मुख्य उद्देश्य पितृपक्ष मेले के दौरान पूरे विष्णुपद क्षेत्र को नो-हॉर्न और नो-पोल्यूशन ज़ोन बनाए रखना है, जिससे श्रद्धालु शांतिपूर्ण और पवित्र वातावरण में अपने पूर्वजों का तर्पण संपन्न कर सकें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
पितृपक्ष महासंगम 2026: गया में ‘पितृवाटिका’ की अनूठी पहल, पूर्वजों की स्मृति में खटकाचक में रोपे गए 41 पौधे | पितृपक्ष मेला 2026: गया DM शशांक शुभंकर ने पेश की मिसाल, खुद ई-रिक्शा से पहुंचे विष्णुपद; मेला क्षेत्र बना ‘नो व्हीकल Zone’ | अतरी के टेउसा बाजार में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे, भव्य भंडारे के साथ अखंड महायज्ञ का समापन | पत्रकारिता के पुरोधा और ‘मगध लाइव’ के संपादक देवब्रत मंडल के निधन से शोक की लहर, युवा समाजसेवी आकाश प्रियदर्शी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि | महादेव स्थान टेउसा में गूंजा ‘हरे राम-हरे कृष्ण’, भव्य अखंड कार्यक्रम से भक्तिमय हुआ अतरी का माहौल | चुनाव आयोग के खिलाफ गया में RJD का बड़ा प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका; जानें पूरा मामला | पितृपक्ष मेला 2026: गया जी में तकनीक और आस्था का अद्भुत संगम, श्रद्धालुओं के लिए बने हाईटेक इंतजाम, जानिए क्या है खास | पितृपक्ष मेला 2026: ‘अतिथि देवो भव’ के भाव से हो श्रद्धालुओं का स्वागत, गयाजी में बोले सीएम सम्राट चौधरी; 3500 करोड़ से संवरेगा विष्णुपद कॉरिडोर | पितृपक्ष मेला: फल्गु नदी के बीच फव्वारों पर दिखा भगवान विष्णु और गयासुर का अद्‍भुत लेज़र शो, मंत्रमुग्ध हुए पिंडदानी | गया में गणेशोत्सव की धूम: परिधान और केश-सज्जा प्रतियोगिता में महिलाओं ने दिखाया जलवा, किरण खेर बनीं विजेता |