मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

बेलागंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: डीजे दुकान में हुई चोरी का खुलासा, सामान के साथ तीन शातिर गिरफ्तार

On: Friday, April 17, 2026 10:42 PM

बेलागंज (गया)। गया जिले के बेलागंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ओर बाजार में हुई डीजे चोरी की घटना का पुलिस ने महज कुछ ही दिनों के भीतर पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए न केवल चोरी गई दो कीमती डीजे मशीनें बरामद की हैं, बल्कि इस घटना को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को भी धर दबोचा है। पकड़े गए आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है, जिसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया है।

दुकानदार की शिकायत पर दर्ज हुई थी प्राथमिकी

घटना के संबंध में बताया जाता है कि बीते 26 नवंबर 2025 को ओर बाजार स्थित एक दुकान से डीजे मशीनों की चोरी हुई थी। इस मामले को लेकर पीड़ित दुकानदार रवि शंकर प्रसाद ने बेलागंज थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ लिखित आवेदन दिया था। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कांड संख्या 687/25 दर्ज की और जांच के लिए विशेष टीम का गठन किया।

गुप्त सूचना के आधार पर कुजाप में पुलिस की दबिश

थानाध्यक्ष मनोज पांडे ने शुक्रवार को मामले की जानकारी देते हुए बताया कि एसआई अमन कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने तकनीकी अनुसंधान और गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी शुरू की। पुलिस की टीम ने सबसे पहले चंदौती थाना क्षेत्र के कुजाप गांव में दस्तक दी। यहां स्थानीय निवासी रूद्र राज उर्फ विकास कुमार के घर पर तलाशी ली गई, जहां से चोरी की गई दोनों डीजे मशीनें बरामद कर ली गईं।

निशानदेही पर गिरोह के अन्य सदस्य भी दबोचे गए

विकास कुमार की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उससे कड़ी पूछताछ की, जिसमें उसने अपने सहयोगियों के नाम उगले। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने कुजाप गांव से ही बंटी कुमार को गिरफ्तार किया। वहीं, गिरोह के तीसरे सदस्य विक्की कुमार की गिरफ्तारी के लिए टिकारी थाना क्षेत्र के बैध बिगहा गांव में छापेमारी की गई, जहां वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पूछताछ के दौरान तीनों आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने ही योजनाबद्ध तरीके से बेलागंज की दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।

आरोपी भेजे गए न्यायिक हिरासत में

पुलिस ने बताया कि पकड़े गए तीनों आरोपी पेशेवर तरीके से चोरी की घटनाओं में संलिप्त रहे हैं या नहीं, इसकी भी जांच की जा रही है। फिलहाल बरामद सामान को जब्त करते हुए तीनों अभियुक्तों को प्राथमिकी के आधार पर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से स्थानीय व्यवसायियों ने राहत की सांस ली है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
रोजगार के बाद प्रतिनियुक्ति की आस: बेल्ट्रॉन DEO परीक्षा के सफल अभ्यर्थी अब सीधे IT मंत्री से गुहार लगाने पटना पहुंचे | दूरदर्शन बिहार पर अब सुनाई देगी मगही की आवाज, नियमित कार्यक्रम प्रसारण को मिली मंजूरी | सुर सलिला गयाजी ट्रस्ट की 5वीं शास्त्रीय संगीत व कत्थक कार्यशाला का भव्य समापन | ब्रेकिंग न्यूज़: IG विकास वैभव का एक और बड़ा एक्शन, रिश्वत मांगने के आरोप में चंदौती थाना के पुलिस अवर निरीक्षक निलंबित | आईजी विकास वैभव का गया के बाद जहानाबाद में बड़ा एक्शन: एक ही दिन में दो थानों पर गिरी गाज, जीरो टॉलरेंस नीति से पुलिस महकमे में हड़कंप | मगध IG विकास वैभव का बड़ा एक्शन: बांकेबाजार थानाध्यक्ष मंटु कुमार निलंबित; पीड़ित पर ही बना रहे थे ₹4 लाख का दबाव, गाड़ी भी अवैध रूप से की थी जब्त | ब्रेकिंग न्यूज: गया में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, ₹9 हजार घूस लेते चौकीदार रंगेहाथ गिरफ्तार | फतेहपुर में सर्पदंश से महिला की मौत: झाड़-फूंक के चक्कर में गंवाई जान, दो बच्चों के सिर से उठा मां का साया | बेलागंज में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना: बीमारी का इलाज कराने गई महिला के घर से लाखों के जेवरात पार, इलाके में दहशत | राजस्थान का दूल्हा… बिहार की ‘लुटेरी दुल्हन’; सात फेरे लेते ही नगदी-जेवर लेकर पूरा परिवार रफूचक्कर! |