मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

पुरूषोतम एक्सप्रेस में यात्री की मौत, गया रेलवे स्टेशन पर उतारा गया शव

On: Thursday, March 12, 2026 8:52 PM

✍️देवब्रत मंडल

गया: तीर्थ नगरी पुरी से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की ओर जा रही 12801 पुरुषोत्तम एक्सप्रेस में गुरुवार को उस वक्त चीख-पुकार मच गई, जब सफर कर रहे एक बुजुर्ग यात्री की अचानक मृत्यु हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही रेल प्रशासन और जीआरपी में हड़कंप मच गया। गया जंक्शन पर ट्रेन के रुकते ही शव को नीचे उतारा गया।

सांस लेने में हुई तकलीफ, मेडिकल कॉल भी नहीं आई काम

मृतक की पहचान हरियाणा के रेवाड़ी जिले के रहने वाले 61 वर्षीय प्रमोद कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि प्रमोद कुमार अपनी पत्नी आशा रानी और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ पुरी से आनंद विहार जा रहे थे।
यात्रा के दौरान अचानक प्रमोद कुमार को सांस लेने में भारी कठिनाई (Breathlessness) महसूस होने लगी। परिजनों ने तुरंत कोच अटेंडेंट और रेल मदद के जरिए आपातकालीन मेडिकल सहायता मांगी। सूचना मिलते ही गया रेलवे स्टेशन पर मेडिकल टीम को अलर्ट कर दिया गया।

गया जंक्शन पर डॉक्टर ने किया मृत घोषित

दोपहर 02:40 बजे जैसे ही पुरुषोत्तम एक्सप्रेस गया स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर लगी, रेलवे अस्पताल के डॉक्टर एस.सी. झा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुँचे। गहन जांच के बाद डॉक्टर ने प्रमोद कुमार को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

17 मिनट रुकी रही ट्रेन

इस दुखद घटना और कानूनी प्रक्रिया के कारण पुरुषोत्तम एक्सप्रेस गया जंक्शन पर करीब 17 मिनट तक रुकी रही। दोपहर 02:57 बजे ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना किया गया। फिलहाल जीआरपी मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम व अन्य कानूनी प्रक्रियाओं के बाद शव परिजनों को सौंपने की तैयारी की जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
कैमरे का जादूगर हमेशा के लिए खामोश: भारतीय फोटोग्राफी के पिता रघु राय का 83 वर्ष की उम्र में निधन | राजगीर की पहाड़ियों में हवा से बातें करेंगे पर्यटक: देश के पहले ‘क्लिफ वॉक’ से बिहार रचेगा नया इतिहास | तिलक समारोह से लौट रहे पूर्व सैनिक के पुत्र की सड़क हादसे में मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक सवार को कुचला | ब्रेकिंग न्यूज: खुशियां मातम में बदली , चचेरी बहन की शादी में शामिल होने मायके आ रही महिला की सड़क हादसे में मौत | मगध लाइव न्यूज़: धनबाद में गया के ‘ATM कार्ड बदल’ गिरोह का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार; जानें कैसे जाल बिछाते थे ये शातिर अपराधी | गया-कोडरमा रेल खंड: पहाड़पुर फाटक बना ‘मुसीबतों का फाटक’, घंटों जाम में पिस रही जनता, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल | पासवर्ड का जमाना गया! हैकर्स से बचना है तो तुरंत बदलें फोन की ये सेटिंग; जानें क्या है ‘Passkey’ और यह क्यों है सबसे सुरक्षित | गया: ‘ऑनर किलिंग’ की रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात; भाई ने ही बहन को दी खौफनाक मौत, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला तेजाब | दुकान दिलाने के नाम पर 7 लाख की ठगी का आरोप, फतेहपुर थाने में एफआईआर दर्ज | औरंगाबाद: प्रशासनिक लापरवाही ने ली शिक्षक की जान, सोन नदी पुल के टूटे स्लैब ने बुझाया घर का चिराग |