मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

ब्रेकिंग न्यूज: शेरघाटी में सनसनीखेज दोहरा हत्याकांड, खलिहान में सो रहे दंपति की बेरहमी से हत्या

On: Friday, December 26, 2025 5:08 AM

गया जिले के शेरघाटी थाना क्षेत्र अंतर्गत चांपी गांव में शुक्रवार की सुबह ऐसा खौफनाक मंजर सामने आया, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। गांव से दूर बधार में स्थित खलिहान की झोपड़ी में सो रहे पति-पत्नी की बेरहमी से गला काटकर हत्या कर दी गई। मृतकों में पंचायत के वार्ड नंबर-1 की वार्ड सदस्य केशरी देवी और उनके पति प्रदीप यादव शामिल हैं। इस दोहरे हत्याकांड ने न सिर्फ गांव, बल्कि पूरे थाना क्षेत्र में सनसनी फैला दी है।

वीडियो रिपोर्ट

ग्रामीणों के अनुसार, केशरी देवी और प्रदीप यादव रोज़ की तरह गुरुवार की शाम खाना खाने के बाद खलिहान गए थे। वहां धान की कटी हुई फसल रखी थी, जिसकी रखवाली के लिए वे कुछ दिनों से उसी झोपड़ी में रात गुजारते थे। लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि यह रात उनकी जिंदगी की आखिरी रात साबित होगी।

घटनास्थल पर लगी ग्रामीणों की भीड़

शुक्रवार की सुबह जब दोनों देर तक घर नहीं लौटे तो परिजन बेचैन हो उठे। इसी बीच उनका बेटा खलिहान पहुंचा। झोपड़ी के भीतर का दृश्य देखते ही उसके पैरों तले जमीन खिसक गई—मां-बाप दोनों खून से लथपथ, गला कटा हुआ, निश्चेष्ट पड़े थे। बेटे की चीख-पुकार सुनते ही ग्रामीण दौड़ पड़े और कुछ ही देर में पूरे गांव में हत्या की खबर आग की तरह फैल गई।

सूचना मिलते ही शेरघाटी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल को सील कर मामले की जांच में जुट गई है। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रारंभिक जांच में यह साफ है कि हत्या बेहद योजनाबद्ध और क्रूर तरीके से की गई है।

वार्ड सदस्य की हत्या से पंचायत स्तर तक हड़कंप मच गया है। सवाल उठ रहे हैं—क्या यह आपसी रंजिश का नतीजा है? क्या किसी साजिश के तहत जनप्रतिनिधि को निशाना बनाया गया? या फिर खलिहान में रखी फसल की रखवाली के दौरान अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम दिया?

फिलहाल पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही इस सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड के खुलासे का दावा किया जा रहा है। इधर, चांपी गांव में मातम पसरा है और लोग दहशत के साए में जीने को मजबूर हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
चार माह से फरार प्रेमी जोड़ों पर पुलिस का शिकंजा, आंती से दो युवक और दो किशोरियां हिरासत में | CUSB दीक्षांत समारोह 2026: राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने कहा- गुरु-शिष्य का रिश्ता भारतीय परंपरा की आत्मा, 1662 विद्यार्थियों को मिली डिग्री | गुरारू में रहस्यमयी बीमारी का कहर, दो बच्चों की मौत; तीन साल के मासूम की जिंदगी पर मंडराया खतरा | बेलागंज पुलिस की त्वरित कार्रवाई: चोरी की बाइक के साथ रंगेहाथ पकड़ा गया युवक, भेजा गया जेल | मगध का गौरव: बेलागंज के लाल डॉ. अजय कुमार दुनिया के शीर्ष 2% वैज्ञानिकों में शामिल, इलाके में जश्न का माहौल | नवरात्र पर मां दुर्गा की भक्ति में डूबा कोंच, जगह-जगह निकली कलश यात्रा | पितृपक्ष मेला 2026: गया जी में सर्व धर्म सद्भाव की अद्भुत मिसाल, विभिन्न समुदायों ने मिलकर की पिंडदानियों की सेवा | ‘ऑपरेशन सतर्क’: गया-मानपुर स्टेशन पर 33 लीटर विदेशी शराब जब्त, रंगे हाथ पकड़ा गया छपरा का शातिर तस्कर | पितृपक्ष मेला 2026 संपन्न: गया जंक्शन पर 15 दिनों में पहुंचे करीब 12 लाख श्रद्धालु, जानिए डीडीयू रेल मंडल ने बिना किसी परेशानी के कैसे संभाली इतनी बड़ी भीड़ | 51 लाख पिंडदानी, AI का इस्तेमाल और ऐतिहासिक इंतजाम: गया में विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला-2026 का भव्य समापन |