मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

फतेहपुर प्रखंड के अजय यादव ने रूस में रचा इतिहास, पावरलिफ्टिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक

On: Tuesday, December 9, 2025 2:57 PM

फतेहपुर प्रखंड के सुदूर ग्रामीण इलाके पुरनी बथान के युवा पावरलिफ्टर अजय यादव ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का परचम बुलंद कर दिया। रूस में आयोजित पावरलिफ्टिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप में 83 किलोग्राम भार वर्ग के फाइनल मुकाबले में उन्होंने 265 किलो वजन उठाकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। इस अद्भुत प्रदर्शन के बाद उनके गांव से लेकर पूरे प्रखंड में उत्सव जैसा माहौल है।

विदेश में छाया भारतीय जज्बा, गांव में खुशी की लहर

फिलहाल अजय रूस में ही हैं, लेकिन खबर मिलते ही उनके पैतृक गांव में खुशी का ठिकाना नहीं रहा। ग्रामीणों ने इस उपलब्धि को फतेहपुर प्रखंड के लिए बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि छोटे से गांव के युवक ने वैश्विक मंच पर अपनी ताकत और अनुशासन का परिचय दिया है।
अजय के भारत लौटने पर उनके सम्मान में भव्य स्वागत की तैयारी की जा रही है।

पांच माह में दूसरी बार देश को दिलाया स्वर्ण

अजय सिंह का यह गोल्ड मेडल इस वर्ष उनका दूसरा अंतरराष्ट्रीय स्वर्ण है। इससे पहले 22 जुलाई को उन्होंने वियतनाम में आयोजित चैंपियनशिप में बैंकाक के प्रतियोगी को पछाड़कर गोल्ड जीता था। लगातार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिल रही सफलताओं ने उन्हें देश के उभरते हुए पावरलिफ्टरों में शुमार कर दिया है।

बचपन से था देश सेवा का सपना, 2010 में ज्वाइन की सेना

अजय की यात्रा एक साधारण ग्रामीण परिवेश से शुरू हुई, लेकिन उनके अंदर देश सेवा और खेल दोनों के प्रति गहरा जुनून था। गांव में ही सीमित साधनों के बीच उन्होंने वेटलिफ्टिंग का अभ्यास शुरू किया। इसी दौरान वह भारतीय सेना में भर्ती होने की तैयारी भी करते रहे।2010 में उनकी मेहनत सफल हुई और उनका चयन भारतीय सेना में हो गया। सेना में रहते हुए भी अजय ने प्रशिक्षण जारी रखा और राष्ट्रीय व एशियाई प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर कई उपलब्धियां प्राप्त कीं। उनके निरंतर प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला।

फतेहपुर में जश्न, स्थानीय प्रतिनिधियों ने दी बधाई

अजय की सफलता से पूरा प्रखंड गदगद है। पूर्व प्रमुख अरुण दादपुरी, पूर्व उपप्रमुख दिलिप यादव, रैगनी के सुनील यादव, नगर पंचायत के रवि सिंह सहित कई स्थानीय प्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने खुशी व्यक्त की। सभी ने कहा कि अजय ने न सिर्फ फतेहपुर बल्कि पूरे देश को गर्व महसूस कराया है और युवाओं के लिए प्रेरणा बनकर उभरे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
नगर आयुक्त ने किया केदारनाथ मार्केट का स्थल निरीक्षण, सुव्यवस्थित और आधुनिक ढंग से विकसित करने के दिए निर्देश | इतिहास रचता बोधगया: 220 मूर्तियों का दान, वैश्विक भिक्खु संघ की उपस्थिति—कल होगा 21वें त्रिपिटक समारोह का भव्य समापन | अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस पर गया केंद्रीय कारा में जागरूकता कार्यक्रम, गीत-संगीत के बीच बंदियों को बताए गए अधिकार | रेल प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: सासाराम और रफीगंज में विशेष ‘किलेबंदी’ अभियान, बिना टिकट यात्रा कर रहे 825 यात्री पकड़े गए | रात में बाइक उड़ाने वाले चोर कैमरे में कैद, बेलागंज–चाकन्द क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाएं से हड़कंप | गया जी में चौहद्दी के बाहर और चलते वाहन से वसूली हो रही है अवैध वसूली, चार संवेदकों को शोकॉज | गुरारु के वरीय चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अंजारुल हक के निधन पर डब्लूएचओ कार्यालय में शोकसभा, स्वास्थ्य महकमे में शोक की लहर | फतेहपुर प्रखंड के अजय यादव ने रूस में रचा इतिहास, पावरलिफ्टिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक | गया में मद्य निषेध विभाग की बड़ी कार्रवाई, 40 लाख की विदेशी शराब जब्त, वैशाली का ट्रक चालक गिरफ्तार | गयाजी में सरकारी क्वार्टर में ASI ने सल्फास खाकर दी जान, स्वास्थ्य तनाव या कोई और वजह? पुलिस तलाश में जुटी |