मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

मऊ थाना को मिला आधुनिक भवन, एसएसपी आनंद कुमार ने किया उद्घाटन

On: Friday, September 26, 2025 3:04 PM

टिकारी संवाददाता: टिकारी प्रखंड के मऊ थाना को अब नया और अत्याधुनिक भवन मिल गया है। शुक्रवार को गया के एसएसपी आनंद कुमार ने फीता काटकर नवनिर्मित थाना भवन का उद्घाटन किया। वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच उन्होंने भवन में प्रवेश किया। आगमन पर मऊ थाना की पुलिस टीम ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर उनका स्वागत किया।

उद्घाटन के बाद एसएसपी आनंद कुमार ने भवन में स्थापित आधुनिक सुविधाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने आगंतुकों के लिए बनाए गए प्रतीक्षालय, महिला पुलिसकर्मियों के लिए पृथक एवं सुरक्षित आवासीय व्यवस्था और थाना संचालन के लिए उपलब्ध अन्य संसाधनों को देखा। इस दौरान उन्होंने कहा कि नया थाना भवन पुलिसिंग को अधिक प्रभावी और व्यवस्थित बनाएगा। इससे नागरिकों को बेहतर सुरक्षा, सहयोग और सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी। गौरतलब है कि मऊ ओपी को विगत वर्ष मार्च माह में थाना का दर्जा मिला था। इसके बाद विभाग ने कुरकुट विगहा में नए थाना भवन के निर्माण की स्वीकृति दी थी।

इस अवसर पर टिकारी एसडीपीओ सुशांत कुमार चंचल, टिकारी थानाध्यक्ष चंद्रशेखर कुमार, मऊ थानाध्यक्ष पीयूष कुमार जायसवाल, पूर्व जिला पार्षद सत्येंद्र नारायण, स्थानीय मुखिया रामजी शर्मा समेत बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, पुलिस कर्मी और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
टेउसा बाजार में बड़ा हादसा: टोटो पलटने से 7 से अधिक लोग घायल, तीन की हालत नाजुक | दुर्गा पूजा की रात गया में खूनी खेल: मानपुर में दारोगा के बेटों पर अंधाधुंध फायरिंग, छोटे भाई ने तोड़ा दम | दुर्गा पूजा की रात गया में खूनी खेल: मानपुर में दारोगा के बेटों पर अंधाधुंध फायरिंग, छोटे भाई ने तोड़ा दम | रूपसपुर में 29 साल से गूँज रहे माँ दुर्गा के जयकारे: महानवमी पर विधि-विधान से हुआ हवन | गया जंक्शन पर DRM उदय सिंह मीना का औचक निरीक्षण, पर्व-त्योहारों में बढ़ती भीड़ को लेकर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश | गया के अतरी में 9 वर्षीय सन्नी कुमार लापता, टेउसा बाजार से रविवार शाम हुआ गायब; CCTV खंगाल रही पुलिस | केसपा में मां तारा महोत्सव का भव्य आयोजन, मंत्री संतोष कुमार सुमन और डॉ. अनिल कुमार ने किया उद्घाटन | उत्तर कोयल नहर से खेतों तक पानी की मांग को लेकर किसानों का हल्ला बोल, कोंच में आंदोलन तेज करने का लिया संकल्प | गया रेलवे स्टेशन पर यात्री का मोबाइल चोरी कर भागने की फिराक में था युवक, RPF ने रंगेहाथ पकड़ा | चलती ट्रेन में छूटा 15 हजार का मोबाइल, गया RPF ने ‘ऑपरेशन अमानत’ के तहत तत्परता दिखाते हुए यात्री को किया सुपुर्द |