मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

आदर्श मध्य विद्यालय के 98 बालिकाओं को कैंसर से बचाव का दिया गया टीका

On: Thursday, September 18, 2025 4:40 PM

टिकारी संवाददाता: स्वस्थ नारी स्वस्थ परिवार अभियान के तहत नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत संचालित आदर्श मध्य विद्यालय टिकारी में प्रतिरक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 9 वर्ष से 14 वर्ष के बालिकाओं को गर्भाशय कैंसर से बचाव हेतु टीका लगाया गया। अनुमंडलीय अस्पताल के माध्यम से यूनिसेफ के द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान में उक्त उम्र सीमा के सभी बालिकाओं को प्रतिरक्षित किया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक मुकेश प्रसाद वर्मा ने बताया कि प्रतिरक्षण अभियान में विद्यालय के 98 बालिकाओं  को सर्वाइकल कैंसर का टीका दिया गया।

कार्यक्रम की सफलता हेतु अस्पताल प्रशासन द्वारा प्रतिनियुक्त डा. आनन्द राज, एएनएम मोनी कुमारी, अंशु भारती, कविता कुमारी, विभा कुमारी, रूनी कुमार, डाटा आपरेटर राकेश कुमार एवं रविन्द्र कुमार प्रतिरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रधानाध्यापक वर्मा ने बताया कि अभियान के पंद्रह दिन पूर्व सभी बालिकाओं का इस टीका के महत्व एवं आवश्यकता पर की जानकारी दी गयी थी। साथ ही सभी अभिभावकों से सहमति पत्र ली गयी थी।  

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
ब्रेकिंग न्यूज़: मतासो में 11 वर्षीय बालक का संदिग्ध अवस्था में पोखर से शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस | मोबाइल की एक तस्वीर ने खोला राज, छापेमारी में सिक्सर समेत हथियार बरामद | चार पंचायतों में आज लगेगा सहयोग शिविर, ग्रामीणों की समस्याओं का होगा ऑन-द-स्पॉट समाधान | 12 दिन बाद भी नहीं मिला नौलेश, बेटे की तलाश में सूरत से गांव पहुंचे पिता | क्या आपमें है हुनर? गया की दीवारों पर उकेरे जाएंगे आपके चित्र, डीएम खुद देंगे नकद इनाम; पढ़ें ‘पेंट द सिटी’ की पूरी डिटेल | मगध IG विकास वैभव की फटकार के बाद जागी फतेहपुर पुलिस, ‘डायन’ बताकर वृद्धा और गर्भवती बहू को पीटने के मामले में FIR दर्ज | फतेहपुर में डायन बताकर 60 वर्षीय वृद्धा और गर्भवती बहू को सरेआम पीटा, 6 दिन बाद भी FIR नहीं; न्याय के लिए मगध IG विकास वैभव के दरबार पहुंची पीड़िता | कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर सुलेबट्टा में श्री राधा कृष्ण समिति का गठन, सैकड़ों युवाओं की मौजूदगी में बनी रणनीति | बच्चों को नहीं मिली किताबें, विद्यालय से पुस्तकें हटाने का वीडियो वायरल | मजदूरी कर घर लौटने की थी तैयारी, पिकअप की टक्कर से युवक की मौत |