मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

कोंच में इंसानियत शर्मसार: पानी पीने गई 10 वर्षीय मासूम से 58 वर्षीय अधेड़ ने किया दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

On: Tuesday, September 15, 2026 9:23 PM

कोंच से महताब अंसारी की रिपोर्ट

गया जिले के कोंच थाना क्षेत्र से एक बेहद शर्मनाक और समाज को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 10 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ 58 वर्षीय अधेड़ व्यक्ति द्वारा दुष्कर्म किए जाने का गंभीर आरोप लगा है। इस अमानवीय घटना ने इलाके के लोगों को आक्रोशित कर दिया है और हर तरफ इस घिनौने कृत्य की निंदा हो रही है। मानवता को शर्मसार करने वाली इस वारदात के बाद पीड़िता के पिता की शिकायत पर कोंच पुलिस ने त्वरित संज्ञान लेते हुए आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) और बीएनएस की गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की सघन जांच शुरू कर दी है।

पंप सेट पर पानी पीने गई थी मासूम, अकेला पाकर की दरिंदगी

पीड़ित परिवार द्वारा पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, 10 वर्षीय बच्ची प्यास लगने पर पानी पीने के लिए पास के ही एक पंप सेट की ओर गई थी। आरोप है कि इसी दौरान वहां मौजूद 58 वर्षीय आरोपी की नीयत बिगड़ गई और उसने बच्ची को अकेला पाकर उसके साथ जबरदस्ती की वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद डरी-सहमी मासूम ने घर पहुंचकर अपने परिजनों को अपने साथ हुई इस दरिंदगी की आपबीती सुनाई। यह सुनते ही परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। इसके बाद परिजन तुरंत बच्ची को लेकर कोंच थाना पहुंचे और पुलिस को लिखित आवेदन देकर आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।

थानाध्यक्ष ने की पुष्टि, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। कोंच थानाध्यक्ष आलोक रंजन ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पीड़िता के परिजनों के बयान के आधार पर थाने में कांड संख्या 321/26 दर्ज कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ बीएनएस (भारतीय न्याय संहिता) की धारा 126(2), 115(2), 74 के साथ-साथ पॉक्सो एक्ट की धारा 8/12 के तहत नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस की विशेष टीमें आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के लिए उसके संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही हैं। कानूनी प्रावधानों और सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करते हुए नाबालिग पीड़िता की पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी गई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गया में बाइक लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश, नाबालिग निकला सरगना; तीन गिरफ्तार, 6 बाइक बरामद | बेलागंज में खेत देखने गए किसान की करंट लगने से मौत, चार बेटियों के सिर से उठा पिता का साया | ब्रेकिंग न्यूज: गया-पटना NH-22 पर भीषण सड़क हादसा: प्राणपुर मोड़ पर डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार कार, 24 वर्षीय युवक की मौत, पांच घायल | बाराचट्टी की 13 पंचायतों में 299 सोलर लाइटें खराब, भलुआ में आधी बंद; RTI से खुली व्यवस्था की पोल | गया जंक्शन पर चोरी के मोबाइल के साथ दो गिरफ्तार, RPF की पूछताछ में सामने आया मामला | पितृपक्ष मेला-2026 की सफलता पर गया प्रशासन को मिली शाबाशी: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 11 वरीय पदाधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित | गया जंक्शन पर RPF का कमाल: ‘ऑपरेशन अमानत’ के तहत दो यात्रियों को सुरक्षित लौटाया उनका खोया हुआ कीमती सामान | फल्गु नदी को फिर मिलेगा प्राकृतिक स्वरूप! गया में नदी किनारे होगा बड़े पैमाने पर पौधरोपण, 123 खराब बोरवेल बनेंगे वाटर रिचार्ज सिस्टम | पटना-दिल्ली के बीच एक और वंदे भारत स्पेशल ट्रेन, जानें रूट और टाइमिंग | गया के कोंच में किसान से 50 हजार की छिनतई, बाइक सवार बदमाश फरार |