मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

पोस्टमार्टम हाउस में शवों की अदला-बदली से मचा हड़कंप, परिजनों के पहुंचने तक चिता पर जल चुका था मृतक

On: Sunday, September 20, 2026 9:55 AM
IMG-20260920-WA0012

महताब अंसारी

गुरारू (गया)। मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में कथित लापरवाही का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। सड़क हादसे में जान गंवाने वाले व्यक्ति के शव की पहचान में हुई गड़बड़ी के कारण परिजनों को किसी दूसरे व्यक्ति का शव सौंप दिया गया, जबकि उनके अपने परिजन के शव को लावारिस मानकर अंतिम संस्कार के लिए भेज दिया गया।
मामला गुरारू थाना क्षेत्र के बरमा गांव निवासी बिगन रविदास (60) से जुड़ा है। शुक्रवार शाम गुरारू-मथुरापुर मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इलाज के दौरान मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उनकी मौत हो गई।
मृतक के भतीजे राजा दास ने बताया कि पोस्टमार्टम हाउस में उस समय तीन शव रखे गए थे, जिनमें एक लावारिस बताया जा रहा था। आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के लिए परिजन बाहर गए थे। लौटने पर उन्हें बताया गया कि लावारिस शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। इसी बीच उन्हें एक शव सौंपा गया, लेकिन चेहरा देखने पर शक हुआ। काफी देर तक पहचान की प्रक्रिया चली और तब पता चला कि सौंपा गया शव बिगन रविदास का नहीं है।
इसके बाद परिजन भागते हुए शवदाह गृह पहुंचे, जहां उनका दावा है कि बिगन रविदास का शव लगभग 90 प्रतिशत तक जल चुका था। यह दृश्य देखकर परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही मगध मेडिकल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। प्रशासन की ओर से सीओ ने मृतक के आश्रितों को चार लाख रुपये की सहायता राशि उपलब्ध कराई है। वहीं परिजनों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी कर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
यह घटना पोस्टमार्टम हाउस की कार्यप्रणाली और शवों की पहचान प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है। 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
📰 Latest:
पोस्टमार्टम हाउस में शवों की अदला-बदली से मचा हड़कंप, परिजनों के पहुंचने तक चिता पर जल चुका था मृतक | बिजली तार चोरों का आतंक, 35 पोल से हजारों फीट तार गायब, ग्रामीणों और विभाग की बढ़ी चिंता | गया पितृपक्ष मेला 2026: ‘हम्मर मगध’ सेमिनार में गूंजी मगही की मिठास, डीएम ने ठेठ अंदाज में कहा- ‘मगही हमर पहचान’ | पितृपक्ष मेले से पहले गया में ‘हम्मर मगध’ का भव्य शंखनाद: ऐतिहासिक धरोहर और लोक-संस्कृति का होगा अनूठा संगम, डीएम ने की खास अपील | गया जंक्शन पर वन्यजीव तस्करों का खेल नाकाम: दून एक्सप्रेस से 45 जिंदा कछुए बरामद, लावारिस बैग में मिला जखीरा | बाल्टी में सांप और तड़पती पत्नी लेकर अस्पताल पहुंचा शख्स, फिर जो हुआ वो कर देगा हैरान | जहानाबाद में मौत के सौदागरों का भंडाफोड़: 50 लाख की नकली दवा और कॉस्मेटिक जब्त, पटना-गया तक फैला था सिंडिकेट | सात समंदर पार से मोक्ष की आस: गया जी के पितृपक्ष मेले में 50 से अधिक विदेशी श्रद्धालु करेंगे पिंडदान, भारतीय परिधान में रखेंगे निर्जला व्रत | कोंच में इंसानियत शर्मसार: पानी पीने गई 10 वर्षीय मासूम से 58 वर्षीय अधेड़ ने किया दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज | गया जंक्शन पर तस्करी का बड़ा भंडाफोड़: राजधानी एक्सप्रेस के AC कोच में 7 लाख के गांजे के साथ युवती गिरफ्तार |