मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

उप मुख्यमंत्री का टेपा-फतेहपुर में जिला उपाध्यक्ष प्रो. वेंकटेश शर्मा के नेतृत्व में भव्य स्वागत

On: Tuesday, August 26, 2025 2:54 PM

टिकारी संवाददाता: उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा का टिकारी के टेपा-फतेहपुर में बैंड बाजे के साथ भव्य स्वागत किया गया। गया से कोंच क्षेत्र में एक कार्यक्रम में शामिल होने जाने के क्रम में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष प्रो. बेंकटेश शर्मा के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने बड़े उत्साह और जोश के साथ उनका अभिनंदन किया। उनके स्वागत में तोरण द्वार का भी निर्माण किया गया था।

क्षेत्रीय विधायक डा. अनिल कुमार के साथ जैसे ही उप मुख्यमंत्री के वाहनों का काफिला स्वागत स्थल पर पहुंचा उनके स्वागत में जिंदाबाद के नारे गूंजने लगा। उप मुख्यमंत्री भीड़ देखकर अपनी गाड़ी रोकवा दी और जैसे ही वाहन से नीचे उतरे भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रो. शर्मा ने बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया।

उसके बाद भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जैनेन्द्र कुमार, जिला उपाध्यक्ष अनुज कुमार, मंडल अध्यक्ष मुकेश कुमार जैन, राघवेंद्र कुमार, संतोष कुमार, विधानसभा विस्तारक रामवृक्ष शर्मा, उप प्रमुख गयादत शर्मा सहित कई पार्टी नेताओं ने फूल-मालाओं देकर स्वागत किया। इस क्रम में उन्होंने कहा कि एनडीए कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए आत्मीय स्वागत एवं सम्मान से अभिभूत हूं।

कार्यकर्ताओं का यह स्नेह, उत्साह और समर्पण ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। लोगों से मिलते हुए राज्य सरकार की विकास योजनाओं एवं कार्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और रोजगार के क्षेत्र में हो रही प्रगति का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के संतुलित विकास के लिए प्रतिबद्ध है। जिला उपाध्यक्ष प्रो. शर्मा ने बताया कि उप मुख्यमंत्री का बैंड बाजे के साथ स्वागत के लिए सैकड़ों लोग इकट्ठा थे।

उनके आगमन के साथ स्वागत और सम्मान में जिंदाबाद के खूब नारे लगे। मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, पार्टी कार्यकर्ता और गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे। स्वागत कार्यक्रम के अंत में उप मुख्यमंत्री ने सभी नागरिकों को धन्यवाद देते हुए अपने गन्तव्य स्थान के लिए प्रस्थान कर गए।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
शादी के बाद घर में रखे थे लाखों के गहने, रात में घुसे चोर ले उड़े 8 लाख के जेवर; एक ही रात में दो घर बने निशाना | गुरारू में पूजा से लौट रही महिला के साथ हुआ ऐसा हादसा, परिवार में मचा कोहराम | Gaya Crime News: बाराचट्टी में महज 10 फीट जमीन के लिए बड़े भाई ने छोटे भाई को उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार | छत के रास्ते घुसे चोर, चार परिवारों की मेहनत की कमाई पर किया हाथ साफ | अर्द्धनिर्मित मकान के पीछे छिपाकर रखी गई 104.75 लीटर विदेशी शराब बरामद, एक गिरफ्तार | ऑपरेशन यात्री सुरक्षा में बड़ी सफलता, यात्रियों के मोबाइल उड़ाने वाले दो युवक गिरफ्तार | अल्पसंख्यक छात्रों के लिए खुशखबरी! 15 हजार रुपये पाने का नियम बदला, अब बिना ऑफिस गए सीधे खाते में आएंगे पैसे | टिकारी में आधी रात डकैती से दहशत, महिला के दोनों हाथ तोड़े, पुलिस जांच में जुटी | ऑपरेशन उपलब्ध के तहत आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, टिकट दलाल दबोचा गया | खाकी पर दाग बर्दाश्त नहीं: आईजी विकास वैभव का कड़ा प्रहार, मगध रेंज में 24 घंटे के भीतर दो पुलिस अधिकारी निलंबित |