मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

इंटरसिटी एक्स. के आगे आकर एक व्यक्ति ने दे दी जान, शव नहीं हटने से रेल प्रशासन हलकान, थम गया रेल का पहिया

On: Saturday, August 23, 2025 2:44 PM

देवब्रत मंडल

शनिवार को गया जंक्शन से खुली धनबाद-सासाराम इंटरसिटी एक्सप्रेस के इंजन के आगे आकर एक व्यक्ति अपनी जान दे दी। जिसकी पहचान खबर लिखे जाने तक नहीं हो सकी थी। इस घटना के बाद रेल प्रशासन हलकान रहा। कारण कि व्यक्ति का शव रेल पटरियों के बीच आ गया था। जिसके कारण अप लाइन पर ट्रेनों का मूवमेंट रूक गया था। गया जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर 20887 वाराणसी को जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस 09:52 बजे आकर खड़ी हो गई थी। इस ट्रेन को इसी अप लाइन से गुजरना था लेकिन आगे इंटरसिटी एक्सप्रेस से हुए हादसे की वजह रुकी हुई थी।

इसकी सूचना के बाद आरपीएफ के सब इंस्पेक्टर जावेद इकबाल और स्टेशन मास्टर घटनास्थल पर पहुंच गए। समस्या थी कि लाश को ट्रेन के नीचे पटरियों के बीच से निकाले कौन?

इसके बाद रेल पथ निरीक्षक(पीडब्लूआई) मनीष कुमार के अधीनस्थ ड्यूटी दे रहे गैंगमैन(ट्रैकमैन) को बुलाया गया। इंटरसिटी एक्सप्रेस के पायलट को ट्रेन को पीछे(बैक) करने को कहा गया। ट्रेन करीब 10 मीटर गया जंक्शन की ओर पुनः बैक हुई तो डेड बॉडी को गैंगमैन ने ट्रैक से अलग किया। चुकि ट्रेन की चपेट में आने से मृतक का शरीर दो टुकड़ों में बंट गया था। इसके बाद इंटरसिटी एक्सप्रेस घटनास्थल से 10:23 बजे खुली। तब लाइन क्लियर हुआ।

इसके बाद गया जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर एक पर आकर 09:52 बजे से ठहरी हुई वंदे भारत एक्सप्रेस 10:30 में खुली। हालांकि परिचालन विभाग से जुड़े एक रेलकर्मी ने बताया कि इसकी सूचना गया रेल थाना को समय से ही मौखिक रूप से दी जा चुकी थी लेकिन समय से कोई नहीं आ सके तो गैंगमैन के द्वारा शव को रेल पटरी पर से हटवाना पड़ा। नहीं तो ट्रेन परिचालन शुरू होने में और देरी हो सकती थी। बताया गया सिग्नल के अंदर दुर्घटना हुई थी।
हालांकि इसके बाद रेल थाना द्वारा शव को बरामद किया गया। इसके बाद आगे की कार्यवाही रेल थाना द्वारा की गई। मृतक की उम्र करीब 50 वर्ष के आसपास बताई गई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
रफ़्तार का कहर: मायके से लौट रही महिला को हाईवा ने रौंदा, मौत; आक्रोशित ग्रामीणों का पुलिस पर पथराव, थानाध्यक्ष घायल | पहाड़पुर स्टेशन के पास बेहोश मिला अज्ञात व्यक्ति: जिला पार्षद प्रेम कुमार की तत्परता ने बचाई जान; रेल पुलिस की लापरवाही आई सामने | कैमरे का जादूगर हमेशा के लिए खामोश: भारतीय फोटोग्राफी के पिता रघु राय का 83 वर्ष की उम्र में निधन | राजगीर की पहाड़ियों में हवा से बातें करेंगे पर्यटक: देश के पहले ‘क्लिफ वॉक’ से बिहार रचेगा नया इतिहास | तिलक समारोह से लौट रहे पूर्व सैनिक के पुत्र की सड़क हादसे में मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक सवार को कुचला | ब्रेकिंग न्यूज: खुशियां मातम में बदली , चचेरी बहन की शादी में शामिल होने मायके आ रही महिला की सड़क हादसे में मौत | मगध लाइव न्यूज़: धनबाद में गया के ‘ATM कार्ड बदल’ गिरोह का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार; जानें कैसे जाल बिछाते थे ये शातिर अपराधी | गया-कोडरमा रेल खंड: पहाड़पुर फाटक बना ‘मुसीबतों का फाटक’, घंटों जाम में पिस रही जनता, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल | पासवर्ड का जमाना गया! हैकर्स से बचना है तो तुरंत बदलें फोन की ये सेटिंग; जानें क्या है ‘Passkey’ और यह क्यों है सबसे सुरक्षित | गया: ‘ऑनर किलिंग’ की रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात; भाई ने ही बहन को दी खौफनाक मौत, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला तेजाब |