मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

बगिया में फेंकी हुई ‘नवजात कली’ को मिला नवजीवन, चाइल्ड हेल्फ लाइन की पहल रंग लाई

On: Thursday, August 21, 2025 3:34 PM

✍️देवब्रत मंडल

गया जिले के खिजरसराय थाना क्षेत्र के एक बागीचे में कोई मजबूर मां ने नवजात बच्ची को रख दी थीं। इस बच्ची को ‘परित्यक्त’ नाम मिला। मां की मजबूरियां क्या रही होगी, इसके बारे में कहना उचित नहीं, लेकिन इस नवजात बच्ची को नवजीवन मिल गया।

ऐसी घटना गया जिले के लिए पहली नहीं है कि नवजात शिशु को परित्यक्त का नाम मिला है। ऐसे शिशुओं के बारे में जैसे ही जानकारी चाइल्ड हेल्फ लाइन को मिलती है तो एक पल गंवाएं बिना इस संस्था के कार्यकर्ता उस स्थान पर पहुंच जाती है और शिशु को यथासंभव नवजीवन प्रदान करने के लिए जुट जाती है।

ऐसा ही एक मामला गया जिले के खिजरसराय थाना क्षेत्र से जुड़ा सामने आया है। 16 अगस्त को इस थाना क्षेत्र के एक बागीचे से चाइल्ड हेल्फ लाइन, गया के कर्मी को एक नवजात बच्ची को प्राप्त करते हैं। इसके बाद नवजात बच्ची को गया के प्रभावती अस्पताल में जीवन रक्षा के लिए भर्ती कराया जाता है।

ईलाज के बाद स्वस्थ हो चुकी नवजात बच्ची के बारे इस अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारी द्वारा बाल संरक्षण इकाई के निदेशक अविनाश कुमार को सूचना दी जाती है। इसके बाद 21 अगस्त को यहां से डिस्चार्ज किया जाता है। चाइल्ड हेल्फ लाइन, गया के समन्वयक अमित पाठक आगे की कार्यवाही शुरू करते हैं।

श्री पाठक ने बताया कि नवजात बच्ची को प्राप्त करने के बाद बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया। समिति के अध्यक्ष के आदेश पर नवजात बच्ची को विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान में देखरेख करने के लिए सुपुर्द कर दिया गया।

चाइल्ड हेल्फ लाइन ने आमजनों से अनुरोध किया है कि ‘ऐसे बच्चों’ को फेंके नहीं। बल्कि इसकी सूचना 1098 नंबर पर डायल कर सूचना दें। उनकी टीम फौरन ही अग्रेतर कार्रवाई करते हुए नवजात को प्राप्त कर उसे नया जीवन और एक नाम देते हुए किसी निःसंतान दंपति को आवश्यक प्रक्रिया पूरी कराते हुए उनकी सुनी गोद को भरने में मदद करेगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
बिहार म्यूजियम में ‘बोधगया ग्लोबल डायलॉग’ का सफल समापन: छायाकार रूपक सिन्हा की तस्वीरों ने मोह लिया सबका मन | पुरूषोतम एक्सप्रेस में यात्री की मौत, गया रेलवे स्टेशन पर उतारा गया शव | ऑनलाइन कोचिंग से छात्रों का शैक्षणिक विनाश, सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं: रौशन कुमार | गया आरपीएफ की मुस्तैदी से मिली बड़ी सफलता, गोरखपुर में वारदात कर भाग रहे चार अपराधी गया स्टेशन पर गिरफ्तार | गयाजी के विष्णुपद कॉरिडोर से बदलेगा स्वरूप: विरासत और आधुनिकता के संगम पर जिला प्रशासन की मुहर | International Women’s Day 2026: डीडीयू मंडल में 125 बालिकाओं को साइकिल वितरण, सिविल सेवा में 50वीं रैंक लाने वाली ईशित्वा आनंद सम्मानित | अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस विशेष: गया में आत्मनिर्भरता की नई इबारत लिख रहीं जीविका दीदियां, जिला प्रशासन ने किया सम्मानित | गया का लाल, सरहद का रक्षक जिंदगी की जंग हारा: सड़क हादसे में घायल ITBP जवान रंजीत कुमार उर्फ लालू की इलाज के दौरान हुई मौत, क्षेत्र में शोक की लहर | 281 नए सैन्य अधिकारियों के साथ गया OTA में संपन्न हुई 28वीं पासिंग आउट परेड, सैन्य कौशल का दिखा प्रदर्शन | भारतीय सेना को मिलेंगे 281 नए ‘रणबाँकुरे’: पासिंग आउट परेड से पहले OTA गया में कैडेट्स का हैरतअंगेज शक्ति प्रदर्शन |