मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

सस्पेंस ख़त्म: गया जी से नई दिल्ली के लिए चलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस और वैशाली के लिए बुद्ध सर्किट मेमू ट्रेन, पीएम दिखाएंगे हरी झंडी

On: Sunday, August 17, 2025 10:47 AM

✍️देवब्रत मंडल

गया| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गया दौरे के दौरान कौन-सी नई ट्रेनों का शुभारंभ होगा, इसे लेकर पिछले कई दिनों से बना सस्पेंस अब खत्म हो गया है। रेलवे ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है कि 22 अगस्त को गया से नई दिल्ली के लिए अमृत भारत एक्सप्रेस और वैशाली (हाजीपुर) के लिए बुद्ध सर्किट मेमू ट्रेन की शुरुआत होगी।

रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी इस दिन मगध विश्वविद्यालय, बोधगया से वर्चुअल माध्यम से दोनों ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। इस मौके पर केंद्रीय बिजली मंत्री मनोहर लाल खट्टर नोडल मंत्री की भूमिका में मौजूद रहेंगे।

नोडल मंत्री की भूमिका

नोडल मंत्री वह होते हैं जिन्हें किसी विशेष योजना या परियोजना के लिए सरकार की ओर से मुख्य समन्वयक नियुक्त किया जाता है। वे संबंधित कार्य की निगरानी, क्रियान्वयन और प्रभावी संचालन सुनिश्चित करते हैं।

नई ट्रेनों का विवरण

  • गया–नई दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस: गया से सीधे राष्ट्रीय राजधानी के लिए तेज और आधुनिक रेल सेवा उपलब्ध होगी।
  • गया–वैशाली (हाजीपुर) बुद्ध सर्किट मेमू ट्रेन: यह ट्रेन कोडरमा-गया-पटना-हाजीपुर रेलखंड पर चलेगी, जिससे गया, पाटलिपुत्र और वैशाली के बीच बेहतर कनेक्टिविटी सुनिश्चित होगी।

गया जंक्शन के स्टेशन अधीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि इस शुभारंभ को लेकर स्टेशन परिसर में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। उन्होंने कहा,

“गया-नई दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस और गया-वैशाली मेमू ट्रेन के उद्घाटन समारोह को लेकर रेलवे विभागों के बीच बैठक हो चुकी है। उद्घाटन स्थल चयन और सभी आवश्यक तैयारियों पर काम किया जा रहा है। फिलहाल समय तय नहीं हुआ है, लेकिन ट्रेनों की नियमित परिचालन तिथि और समय सारणी जल्द ही जारी कर दी जाएगी।”

गया को मिलेगा बड़ा तोहफा

इस ऐतिहासिक मौके पर गया को राजधानी और उत्तर बिहार दोनों से नई रेल कनेक्टिविटी का तोहफा मिलेगा। एक ओर जहां दिल्ली के लिए सीधी अमृत भारत एक्सप्रेस से यात्रियों की सुविधा बढ़ेगी, वहीं दूसरी ओर बुद्ध सर्किट मेमू ट्रेन से गया-बोधगया आने वाले पर्यटकों और यात्रियों को वैशाली सहित कई महत्वपूर्ण स्थलों तक सीधी पहुंच मिलेगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
आईजी विकास वैभव का गया के बाद जहानाबाद में बड़ा एक्शन: एक ही दिन में दो थानों पर गिरी गाज, जीरो टॉलरेंस नीति से पुलिस महकमे में हड़कंप | मगध IG विकास वैभव का बड़ा एक्शन: बांकेबाजार थानाध्यक्ष मंटु कुमार निलंबित; पीड़ित पर ही बना रहे थे ₹4 लाख का दबाव, गाड़ी भी अवैध रूप से की थी जब्त | ब्रेकिंग न्यूज: गया में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, ₹9 हजार घूस लेते चौकीदार रंगेहाथ गिरफ्तार | फतेहपुर में सर्पदंश से महिला की मौत: झाड़-फूंक के चक्कर में गंवाई जान, दो बच्चों के सिर से उठा मां का साया | बेलागंज में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना: बीमारी का इलाज कराने गई महिला के घर से लाखों के जेवरात पार, इलाके में दहशत | राजस्थान का दूल्हा… बिहार की ‘लुटेरी दुल्हन’; सात फेरे लेते ही नगदी-जेवर लेकर पूरा परिवार रफूचक्कर! | गया के लाल मेजर आशीष कुमार को राष्ट्रपति ने दिया ‘शौर्य चक्र’, कोंच सहित पूरे मगध में जश्न का माहौल | जिस टूटी झोपड़ी में भीगती रही मां की लाश, उसी खंडहर में अब बनेगा ‘महल’; बिहार के नवादा की इस झकझोर देने वाली खबर के पीछे की पूरी कहानी | बाराचट्टी में पारिवारिक कलह ने ली विवाहिता की जान; जहर खाने से मौत, ससुराल वाले घर छोड़कर फरार | बेलागंज में आसमानी बिजली का कहर: ठनका गिरने से किसान की मौत, एक युवक गंभीर रूप से झुलसा |