मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

लापरवाही बनी मासूम की मौत का कारण, पत्रकार की चार वर्षीय पुत्री की गई जान

On: Friday, April 25, 2025 4:50 PM

फतेहपुर (गया): गया जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत भवारी खुर्द गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ग्रामीण की कथित लापरवाही के कारण चार वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई। मृत बच्ची की पहचान पत्रकार प्रेमचंद कुमार की पुत्री अंशिका कुमारी के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अंशिका अपनी मां के साथ गांव के रास्ते से गुजर रही थी, तभी सड़क किनारे लगे सहजन के पेड़ की एक भारी डाली अचानक टूटकर उसके ऊपर गिर गई। घटना के बाद बच्ची मौके पर ही बेहोश हो गई। परिजन आनन-फानन में उसे इलाज के लिए फतेहपुर के एक निजी नर्सिंग होम ले गए, जहां कुछ समय के लिए बच्ची को होश आया। लेकिन हालत फिर बिगड़ने पर चिकित्सकों ने उसे गया रेफर कर दिया। दुर्भाग्यवश, रास्ते में ही अंशिका ने दम तोड़ दिया।

इस हृदयविदारक हादसे के बाद मृत बच्ची के पिता प्रेमचंद कुमार ने बताया कि गांव के ही मुकेश सिंह ने एक दिन पूर्व सहजन के पेड़ की कुछ डालियाँ काटी थीं। लेकिन कुछ डालियाँ अधकटे हालत में पेड़ पर ही लटकी रह गई थीं। उन्हीं में से एक भारी डाली अंशिका पर आकर गिर गई, जिससे उसकी जान चली गई। उन्होंने आरोप लगाया कि यदि पेड़ की डालियों को ठीक से काटा गया होता, तो यह हादसा नहीं होता।

घटना की जानकारी मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। भाकपा माले के प्रखंड सचिव वीरेंद्र सन्याल, पूर्व मुखिया मिथलेश यादव, फतेहपुर प्रखंड के कई जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता सहित गया जिला के विभिन्न पत्रकार संगठनों एवं पत्रकारों ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया और पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना जाहिर की।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गया में नए राशन कार्ड निर्माण के लिए ‘कैम्प मोड’ में चलेगा अभियान, जिलाधिकारी ने दिए 38,400 का लक्ष्य पूरा करने के निर्देश | रथ पर सवार कर बीडीओ विपुल भारद्वाज को दी गई भावभीनी विदाई, नए बीडीओ चंदन कुमार का हुआ भव्य स्वागत | कोंच में प्रशासनिक बदलाव: नए बीडीओ चंदन कुमार व अंचलाधिकारी ऋतु सोनी ने संभाला पदभार | प्रेम फार्मा की अनूठी पहल: ग्रामीण चिकित्सकों के लिए विशेष तकनीकी कार्यशाला का आयोजन, जुटे सैकड़ों डॉक्टर | नेपाल घूमने गए गया के रोहित शर्मा की फेवा झील में डूबने से मौत, ताल बाराही मंदिर के दर्शन के बाद हुआ हादसा | 12 सूत्री मांगों को लेकर किसानों का एक दिवसीय धरना, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन | गया: धरहरा कलां पंचायत के पूर्व मुखिया प्रतिनिधि रविंद्र यादव की माता जयमंती देवी का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर | बिजली के करंट से युवक की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम | गया में निर्माणाधीन पुल पर मिट्टी धंसने से मजदूर की दर्दनाक मौत, मुआवजे को लेकर भारी हंगामा | कोंच: अंचलाधिकारी मुकेश कुमार को दी गई भावभीनी विदाई, जनसेवा और ईमानदारी के लिए किए गए याद |