मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

लापरवाही बनी मासूम की मौत का कारण, पत्रकार की चार वर्षीय पुत्री की गई जान

On: Friday, April 25, 2025 4:50 PM

फतेहपुर (गया): गया जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत भवारी खुर्द गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ग्रामीण की कथित लापरवाही के कारण चार वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई। मृत बच्ची की पहचान पत्रकार प्रेमचंद कुमार की पुत्री अंशिका कुमारी के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अंशिका अपनी मां के साथ गांव के रास्ते से गुजर रही थी, तभी सड़क किनारे लगे सहजन के पेड़ की एक भारी डाली अचानक टूटकर उसके ऊपर गिर गई। घटना के बाद बच्ची मौके पर ही बेहोश हो गई। परिजन आनन-फानन में उसे इलाज के लिए फतेहपुर के एक निजी नर्सिंग होम ले गए, जहां कुछ समय के लिए बच्ची को होश आया। लेकिन हालत फिर बिगड़ने पर चिकित्सकों ने उसे गया रेफर कर दिया। दुर्भाग्यवश, रास्ते में ही अंशिका ने दम तोड़ दिया।

इस हृदयविदारक हादसे के बाद मृत बच्ची के पिता प्रेमचंद कुमार ने बताया कि गांव के ही मुकेश सिंह ने एक दिन पूर्व सहजन के पेड़ की कुछ डालियाँ काटी थीं। लेकिन कुछ डालियाँ अधकटे हालत में पेड़ पर ही लटकी रह गई थीं। उन्हीं में से एक भारी डाली अंशिका पर आकर गिर गई, जिससे उसकी जान चली गई। उन्होंने आरोप लगाया कि यदि पेड़ की डालियों को ठीक से काटा गया होता, तो यह हादसा नहीं होता।

घटना की जानकारी मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। भाकपा माले के प्रखंड सचिव वीरेंद्र सन्याल, पूर्व मुखिया मिथलेश यादव, फतेहपुर प्रखंड के कई जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता सहित गया जिला के विभिन्न पत्रकार संगठनों एवं पत्रकारों ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया और पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना जाहिर की।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
भभुआ रोड स्टेशन पर 3 करोड़ के सोने की हाई-प्रोफाइल लूट का पर्दाफाश: खुद का कर्मचारी निकला मास्टरमाइंड, तीन गिरफ्तार | महाबोधि मंदिर में पूरी रात रोशन रहेगा मुख्य गुंबद, गया डीएम ने सौंदर्यीकरण और सुरक्षा पर दिए सख्त निर्देश | फतेहपुर झंडा चौक पर बड़ा हादसा टला, पश्चिम बंगाल के फेरीवाले की खड़ी मोपेड में लगी भीषण आग | एक पल की चूक पड़ सकती थी भारी, RPF जवान की बहादुरी ने गया जंक्शन पर महिला की बचाई जान | लौह पुरुष सरदार पटेल की 151वीं जयंती: डीडीयू मंडल में ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन, डीआरएम ने दिलाई देश की अखंडता की शपथ | बेलागंज में बंद घर का ताला तोड़ लाखों की चोरी, नौ लाख से अधिक के सोने-चांदी के जेवरात ले उड़े चोर | धान खरीद में हेराफेरी अब नामुमकिन! गया DM ने लागू किया ऐसा हाई-टेक सिस्टम, बिचौलियों की उड़ी नींद | पीएम किसान की 24वीं किस्त जारी: गया में मंत्री जीतन राम मांझी का आह्वान- ‘खेत बचाओ अभियान’ से जैविक और व्यावसायिक खेती की ओर बढ़ें किसान  | ई-वेस्ट प्रबंधन से लेकर हरियाली तक: IIM बोधगया ने पेश की स्वच्छ और सुरक्षित शिक्षण परिसर की शानदार मिसाल | महमूदपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 140 लीटर महुआ शराब के साथ पति-पत्नी गिरफ्तार |