मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

टिकारी में 11 जगहो पर आयोजित शिविर में 3000 मामलों का निष्पादन

On: Saturday, April 19, 2025 4:03 PM

टिकारी संवाददाता: सरकार की जन कल्याणकारी व विकास योजना को अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति समुदाय के लोगो को अच्छादित करने के उद्देश्य से शनिवार को लेकर प्रखण्ड के विभिन्न जगहों पर शिविर का आयोजन किया गया। बीडीओ योगेंद्र पासवान के नेतृत्व में आयोजित कैम्प में टोला के अर्हता प्राप्त लोगो को योजना का लाभ दिया गया। बीडीओ ने बताया कि प्रखंड के संडा, उर विशुनपुर, चितौखर, नोनी, तेतरिया राजपुर, धोबी बिगहा, इटहोरी, मीरा बिगहा, भैरवा एवं लाव रविदास टोला में शिविर का आयोजन किया गया।

उन्होंने बताया कि डा. अंबेडकर समग्र सेवा अभियान के तहत सरकार आपके द्वार के तहत विशेष विकास शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में टोला के स्कूली बच्चों को विद्यालय किट उपलब्ध कराया गया। वहीं अन्य कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया गया। समाजिक सुरक्षा पेंशन, राशन कार्ड, जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र इत्यादि से जुड़े कुल 3500 मामले आए। उनमें 3000 मामलों का आन् स्पाट निष्पादन किया गया। विभिन्न पंचायतों में आयोजित उक्त शिविरों में पंचायत के मुखिया, सचिव, राजस्व कर्मचारी, महिला पर्यवेक्षिका, आवास सहायक, पीआरएस, शिक्षा सेवक, विकास मित्र, स्वच्छता पर्यवेक्षक आदि उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
नदी में डूबने से 15 वर्षीय किशोर की मौत, गांव में पसरा मातम | कोंच में लगातार दूसरे दिन नदी हादसा, एक और युवक डूबा | गया-कोडरमा रेलखंड पर भारी बारिश से टनल के पास लैंडस्लाइड, अप लाइन पर मलबा गिरने से कई ट्रेनें फंसी | बिजली का करंट बना काल, अदई गांव के युवक की गई जान | बिजली सुधार कार्य बना काल, करंट लगने से विद्युत मानव बल कर्मी की मौत | वैशाली: BPSC शिक्षिका ने किराये के मकान में लगाई फांसी, तीन माह पहले हुई थी लव मैरिज | ब्रेकिंग न्यूज: बिहटा में सोन नदी के बीच पुलिस और अपराधियों की भीषण मुठभेड़: टॉप-10 बदमाश को लगी गोली, एसआई भी घायल | गुरपा पर्वत वज्रपात बड़ा अपडेट: आसमानी कहर में 25 से अधिक श्रद्धालु झुलसे, पांच एंबुलेंस तैनात, एक गया रेफर | ब्रेकिंग न्यूज: गुरपा पर्वत पर आसमानी कहर, दर्शनार्थियों की भीड़ पर गिरी बिजली, एक श्रद्धालु की मौत की सूचना, कई झुलसे | ब्रेकिंग न्यूज़: रक्षाबंधन की खुशियां मातम में बदलीं, कोंच में दो बाइकों की जोरदार टक्कर, दो युवकों की मौत |