मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

गया आरपीएफ पोस्ट प्रभारी अजय प्रकाश को मिला धनबाद जंक्शन की कमान, बनारसी यादव संभालेंगे गया

On: Thursday, March 20, 2025 9:05 AM

पूर्व मध्य रेलवे में 66 आरपीएफ निरीक्षकों का हुआ तबादला

देवब्रत मंडल

बनारसी यादव

गया जंक्शन आरपीएफ पोस्ट प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश का स्थानांतरण धनबाद रेल मंडल मुख्यालय में किया गया है। अब वे धनबाद जंक्शन आरपीएफ पोस्ट की जिम्मेदारी संभालेंगे। पूर्व मध्य रेलवे (ECR) के डीडीयू मंडल में अजय प्रकाश एकमात्र ऐसे निरीक्षक रहे हैं, जिन्होंने गया जंक्शन पर अपने कार्यकाल के दौरान उत्कृष्ट सेवा प्रदान की और लगातार तीन बार महानिरीक्षक (IG) एवं महाप्रबंधक (GM) अवार्ड से सम्मानित किए गए।

पूर्व मध्य रेलवे के महानिरीक्षक-सह-प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त अमरेश कुमार ने उनके बेहतरीन कार्य अनुभव को ध्यान में रखते हुए धनबाद जंक्शन की जिम्मेदारी सौंपी है।

66 आरपीएफ निरीक्षकों का हुआ स्थानांतरण

पूर्व मध्य रेलवे, हाजीपुर मुख्यालय से 66 आरपीएफ निरीक्षकों के स्थानांतरण आदेश जारी किए गए हैं। इस फेरबदल में डीडीयू मंडल के कई अधिकारी शामिल हैं।

डीडीयू मंडल में प्रमुख तबादले:

  • बनारसी यादव – गढ़वा आरपीएफ पोस्ट प्रभारी से अब गया जंक्शन आरपीएफ पोस्ट प्रभारी बनाए गए।
  • विनोद कुमार सिंह – रफीगं778है8भी ji 8g ugg f65ज पोस्ट प्रभारी से समस्तीपुर मंडल (DSCR) में स्थानांतरण
  • राम सुमेर – बरकाकाना सीआईबी इंस्पेक्टर से अब रफीगंज पोस्ट प्रभारी
  • राम विलास राम – डेहरी-ऑन-सोन पोस्ट प्रभारी को एक वर्ष का सेवा विस्तार
  • हरे कृष्ण ठाकुर – गया सीआईबी इंस्पेक्टर से सोनपुर मंडल स्थानांतरित
  • पंकज कुमार यादव – डीडीयू सीआईबी इंस्पेक्टर से समस्तीपुर मंडल स्थानांतरित
  • अरविंद कुमार सिंह – किउल जंक्शन आरपीएफ पोस्ट प्रभारी से बेगूसराय जंक्शन भेजे गए
  • नथुन मांझी – डीडीयू/DSCR में सेवाएं देने के बाद समस्तीपुर स्थानांतरित

सभी स्थानांतरित अधिकारी जल्द ही अपने नए कार्यस्थल पर योगदान देंगे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
पुलिस-पब्लिक संबंधों में आएगा बड़ा सुधार: मगध क्षेत्र के सभी 142 थानों में हर महीने के पहले शनिवार को आयोजित होगी ‘लोक-संवाद गोष्ठी’ | भ्रष्ट और लापरवाह पुलिस अधिकारी हो जाएं सावधान! मगध क्षेत्र में आईजी विकास वैभव का ‘सिंघम’ एक्शन, एक और इंस्पेक्टर सस्पेंड | सैकड़ों युवाओं को सरकारी नौकरी दिला चुका है गया का यह संस्थान, इस बार रचा ऐसा इतिहास कि हर कोई कर रहा सलाम! | गया के गुरुआ बाजार में बड़ी वारदात: ज्वेलरी कारोबारी को गोली मारकर ₹40 लाख के जेवरात लूटे, इलाके में दहशत | कोलकाता में बिहार की कला और विरासत की गूंज, छायाकार रूपक सिन्हा की तस्वीरें बनीं आकर्षण का केंद्र | गया में कोर्ट के आदेश पर पुलिस का बड़ा एक्शन; धरहराकलां में दो फरार आरोपियों के घर कुर्की, उखाड़ ले गए चौखट-किवाड़ | मगध IG की बड़ी कार्रवाई: कोंच थाने के घूसखोर दारोगा मनोज कुमार निलंबित, थाना स्तर पर लापरवाही पर SHO को सख्त चेतावनी | गया में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के कार्यक्रम में पथराव, बाल-बाल बचे; पुलिस ने दो युवकों को लिया हिरासत में | गया में मुंबई पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बरहोरिया से दबोचा गया शातिर साइबर ठग, ATM बदलकर उड़ाता था पैसे | BIHAR BREAKING: जहानाबाद में पुलिस एनकाउंटर, ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ के तहत हत्या का आरोपी बिक्कू सिंह ढेर होने से बचा; पैर में लगी गोली |