मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

गया आरपीएफ पोस्ट प्रभारी अजय प्रकाश को मिला धनबाद जंक्शन की कमान, बनारसी यादव संभालेंगे गया

On: Thursday, March 20, 2025 9:05 AM

पूर्व मध्य रेलवे में 66 आरपीएफ निरीक्षकों का हुआ तबादला

देवब्रत मंडल

बनारसी यादव

गया जंक्शन आरपीएफ पोस्ट प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश का स्थानांतरण धनबाद रेल मंडल मुख्यालय में किया गया है। अब वे धनबाद जंक्शन आरपीएफ पोस्ट की जिम्मेदारी संभालेंगे। पूर्व मध्य रेलवे (ECR) के डीडीयू मंडल में अजय प्रकाश एकमात्र ऐसे निरीक्षक रहे हैं, जिन्होंने गया जंक्शन पर अपने कार्यकाल के दौरान उत्कृष्ट सेवा प्रदान की और लगातार तीन बार महानिरीक्षक (IG) एवं महाप्रबंधक (GM) अवार्ड से सम्मानित किए गए।

पूर्व मध्य रेलवे के महानिरीक्षक-सह-प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त अमरेश कुमार ने उनके बेहतरीन कार्य अनुभव को ध्यान में रखते हुए धनबाद जंक्शन की जिम्मेदारी सौंपी है।

66 आरपीएफ निरीक्षकों का हुआ स्थानांतरण

पूर्व मध्य रेलवे, हाजीपुर मुख्यालय से 66 आरपीएफ निरीक्षकों के स्थानांतरण आदेश जारी किए गए हैं। इस फेरबदल में डीडीयू मंडल के कई अधिकारी शामिल हैं।

डीडीयू मंडल में प्रमुख तबादले:

  • बनारसी यादव – गढ़वा आरपीएफ पोस्ट प्रभारी से अब गया जंक्शन आरपीएफ पोस्ट प्रभारी बनाए गए।
  • विनोद कुमार सिंह – रफीगं778है8भी ji 8g ugg f65ज पोस्ट प्रभारी से समस्तीपुर मंडल (DSCR) में स्थानांतरण।
  • राम सुमेर – बरकाकाना सीआईबी इंस्पेक्टर से अब रफीगंज पोस्ट प्रभारी।
  • राम विलास राम – डेहरी-ऑन-सोन पोस्ट प्रभारी को एक वर्ष का सेवा विस्तार।
  • हरे कृष्ण ठाकुर – गया सीआईबी इंस्पेक्टर से सोनपुर मंडल स्थानांतरित।
  • पंकज कुमार यादव – डीडीयू सीआईबी इंस्पेक्टर से समस्तीपुर मंडल स्थानांतरित।
  • अरविंद कुमार सिंह – किउल जंक्शन आरपीएफ पोस्ट प्रभारी से बेगूसराय जंक्शन भेजे गए।
  • नथुन मांझी – डीडीयू/DSCR में सेवाएं देने के बाद समस्तीपुर स्थानांतरित।

सभी स्थानांतरित अधिकारी जल्द ही अपने नए कार्यस्थल पर योगदान देंगे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गया-डोभी मार्ग पर दर्दनाक हादसा: चाचा-भतीजे की मौत से बड़ैला गांव में पसरा मातम, परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़ | पटना में जामताड़ा गैंग के ‘साइबर बैंक’ का भंडाफोड़, 10 शातिर गिरफ्तार, ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा | बेलागंज में बेखौफ अपराधियों का तांडव: हथियार के बल पर बस स्टैंड एजेंट से लूट, इलाके में सनसनी | गया: फल्गु तट पर दिखा अद्भुत नजारा, तीर्थयात्रियों ने दीप जलाकर मनाई ‘पितृ दीपावली’ | डोभी चेकपोस्ट पर शराब की बड़ी खेप जब्त: जूट के बोरों के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे 1440 लीटर शराब-बीयर, एक गिरफ्तार | ददरेजी बाजार में किन्नर समाज से मारपीट का आरोप, वाहन में तोड़फोड़; कई घायल | कोंच में बेखौफ चोरों का आतंक: रातों-रात आढ़त की दीवार तोड़कर घुसे, नकदी से भरा बक्सा ले उड़े | गया में हृदयविदारक हादसा: आहर में डूबीं 6 महिलाएं, 11 वर्षीय बालक ने जान पर खेलकर बचाई 4 की जान, दो की मौत | पर्दे का ‘क्रांतिवीर’ हमेशा के लिए हुआ ‘खामोश’: नाना पाटेकर का 75 वर्ष की आयु में कार्डियक अरेस्ट से निधन | बेलागंज में SIR के विरोध में महागठबंधन का आक्रोश मार्च, PM मोदी-गृह मंत्री अमित शाह और CEC के पुतले फूंके |