मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

रंग गुलाल का त्यौहार मटका फोड़ प्रतियोगिता के साथ शांतिपूर्वक सम्पन्न

On: Sunday, March 16, 2025 4:34 PM

टिकारी संवाददाता: सुन्दरशाह और महाराजा कैप्टन गपाल शरण सिंह की नगरी टिकारी में होली, फाग एवं जोगीरा के साथ मदमस्त महीना फागुन को लोगों ने हर्सोल्लास के साथ विदाई दी। बुराई पर अच्छाई और रंग गुलाल का त्यौहार का शुभारंभ गुरुवार को देर रात होलिका दहन से शुरू हुआ। अगले दिन शुक्रवार को आंतर रहने के कारण जगह-जगह देर शाम तक होली गायन का दौर चलता रहा। हालांकि प्रखंड के रकसिया सहित कई अन्य गांवों में आतर की परंपरा नही रहने के कारण शुक्रवार को ही होली मनाई गई। वंही प्रखंड के अधिकांश गावो में शनिवार को सुबह से ही होली के फूल मूड में लोग आ गए और ढोल झाल के साथ दोपहर तक गांव व मुहल्लों में घूमघूम कर कादो मटी खेली। जिसके बाद रंग गुलाल के साथ होली का दौर शुरू हुआ। इस अवसर पर गांव के बैठकखाने, दलानो एवं चौक चौराहों पर पारंपरिक होली गायन के साथ रंग गुलाल लगाने का दौर चलते रहा। गायन मण्डली के बीच बुढ़-जवान सभी होलीगान के साथ देर रात तक मस्ती में झुमते रहे। रविवार को शहर से लेकर गांव तक मटका फोड प्रतियोगिता और झुमटा के साथ रंग गुलाल का यह त्योहार समाप्त हो गया। टिकारी शहर के साथ मउ, पंचानपुर, अलीपुर, मल्हेया आदि ग्रामीण बाजारों एवं गांव की गलियों में होली का जबरदस्त उत्साह देखा गया। इस दौरान क्षेत्र में अमनचैन और शांति बनाए रखने के लिए दंडाधिकारी और पुलिस प्रशासन कंही मुस्तैद तो कंही फरार दिखे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
नदी में डूबने से 15 वर्षीय किशोर की मौत, गांव में पसरा मातम | कोंच में लगातार दूसरे दिन नदी हादसा, एक और युवक डूबा | गया-कोडरमा रेलखंड पर भारी बारिश से टनल के पास लैंडस्लाइड, अप लाइन पर मलबा गिरने से कई ट्रेनें फंसी | बिजली का करंट बना काल, अदई गांव के युवक की गई जान | बिजली सुधार कार्य बना काल, करंट लगने से विद्युत मानव बल कर्मी की मौत | वैशाली: BPSC शिक्षिका ने किराये के मकान में लगाई फांसी, तीन माह पहले हुई थी लव मैरिज | ब्रेकिंग न्यूज: बिहटा में सोन नदी के बीच पुलिस और अपराधियों की भीषण मुठभेड़: टॉप-10 बदमाश को लगी गोली, एसआई भी घायल | गुरपा पर्वत वज्रपात बड़ा अपडेट: आसमानी कहर में 25 से अधिक श्रद्धालु झुलसे, पांच एंबुलेंस तैनात, एक गया रेफर | ब्रेकिंग न्यूज: गुरपा पर्वत पर आसमानी कहर, दर्शनार्थियों की भीड़ पर गिरी बिजली, एक श्रद्धालु की मौत की सूचना, कई झुलसे | ब्रेकिंग न्यूज़: रक्षाबंधन की खुशियां मातम में बदलीं, कोंच में दो बाइकों की जोरदार टक्कर, दो युवकों की मौत |