मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

अपहरण और मारपीट के आरोप में फरार दो सगे भाई गिरफ्तार, भेजे गए जेल

On: Tuesday, March 4, 2025 5:08 PM

टिकारी। अलीपुर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अपहरण और मारपीट के मामले में फरार चल रहे दो सगे भाइयों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अरवल जिले के मानिकपुर थाना क्षेत्र स्थित नसीरना गांव निवासी हरेराम सिंह और अभिराम सिंह उर्फ लालू के रूप में हुई है। अलीपुर थानाध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा ने बताया कि में गांव निवासी मनीष कुमार के फर्द बयान पर मामला दर्ज किया गया था। आरोप था कि निमसरपुर पुल के पास से उसका अपहरण कर बेरहमी से मारपीट की गई और फिर चैता गांव के पास घायल अवस्था में फेंक दिया गया।

मंगलवार रात पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि दोनों आरोपी नसीरना गांव में अपने घर पर मौजूद हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की और दोनों फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है और अन्य फरार अपराधियों पर भी शिकंजा कसने की तैयारी चल रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
बिजली का करंट बना काल, अदई गांव के युवक की गई जान | बिजली सुधार कार्य बना काल, करंट लगने से विद्युत मानव बल कर्मी की मौत | वैशाली: BPSC शिक्षिका ने किराये के मकान में लगाई फांसी, तीन माह पहले हुई थी लव मैरिज | ब्रेकिंग न्यूज: बिहटा में सोन नदी के बीच पुलिस और अपराधियों की भीषण मुठभेड़: टॉप-10 बदमाश को लगी गोली, एसआई भी घायल | गुरपा पर्वत वज्रपात बड़ा अपडेट: आसमानी कहर में 25 से अधिक श्रद्धालु झुलसे, पांच एंबुलेंस तैनात, एक गया रेफर | ब्रेकिंग न्यूज: गुरपा पर्वत पर आसमानी कहर, दर्शनार्थियों की भीड़ पर गिरी बिजली, एक श्रद्धालु की मौत की सूचना, कई झुलसे | ब्रेकिंग न्यूज़: रक्षाबंधन की खुशियां मातम में बदलीं, कोंच में दो बाइकों की जोरदार टक्कर, दो युवकों की मौत | फतेहपुर में हृदयविदारक हादसा: खेत में करंट लगने से तड़प रहे बेटे को बचाने गई मां की भी मौत, गांव में पसरा मातम | गया के लिए गौरव का क्षण: वरिष्ठ छायाकार रूपक सिन्हा को नागालैंड के राज्यपाल ने किया सम्मानित, मिला प्रतिष्ठित ‘रघु रॉय स्मृति पुरस्कार’ | गया जंक्शन पर ‘ऑपरेशन सतर्क’ के तहत बड़ी कार्रवाई: 10 लाख से अधिक कैश के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, आयकर विभाग कर रहा जांच |