मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

बिना सूचना के केसपा पहुंची पशु मोबाइल वैन, नही जुटे मवेशी व पशुपालक

On: Wednesday, February 19, 2025 3:02 PM

टिकारी संवाददाता: टिकारी के केसपा ग्राम में बुधवार को बिना कोई पूर्व सूचना के मोबाइल पशु चिकित्सा वैन का दौरा हुआ। लेकिन ग्रामीणों व पशुपालकों को इसकी कोई सूचना नही रहने के कारण लाभ से वंचित रह गए और टीम वापस लौट गई। मूक पशु-पक्षियों की देखभाल के लिए बिहार सरकार ने अक्टूबर 2024 में मोबाइल पशु चिकित्सा इकाई प्रारंभ किया था। इसके अंतगर्त एक वाहन चलंत पशु चिकित्सालय के रूप में पशुपालकों की सेवा में भ्रमण करता है। प्रत्येक प्रखंड में एक इकाई में चिकित्सक, कंपाउंडर और ड्राइवर भ्रमणशील रहते हैं। सरकार की ओर से एक नंबर 1962 भी जारी किया गया है। लेकिन इस नंबर की जानकारी भी आम पशुपालकों को नही है। उक्त नम्बर पर कोई भी पशुपालक अपने पशुओं की बीमारी व देखभाल के लिए परामर्श ले सकता है। स्थानीय ग्रामीण हिमांशु शेखर ने कहा है कि सरकार को मोबाइल पशु चिकित्सा इकाई का रोस्टर तैयार करना चाहिए ताकि पशुपालकों को इसका लाभ मिल सके।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
मगध लाइव न्यूज़ के पत्रकार महताब अंसारी के पिता का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर | गया: किलकारी समर कैंप ‘चक धूम-धूम’ का रंगारंग समापन, बच्चों ने लोक नृत्यों से बांधा समां | मुहर्रम को लेकर कोंच थाना में शांति समिति की बैठक, दसवीं मुहर्रम पर बुधवार को निकलेगा अखाड़ा जुलूस | संडे स्पेशल: ट्रेनों में यात्रियों का सामान नहीं सुरक्षित, गया से जुड़े रेलखंडों में चोरी की घटनाओं का सिलसिला जारी | कर्बला की कहानी: कौन थे इमाम हसन और इमाम हुसैन, जिनकी याद में दुनिया मनाती है मुहर्रम? | फतेहपुर की बेटी खुशबू कुमारी ने BPSC में लहराया परचम, दूसरे प्रयास में हासिल की 853वीं रैंक; क्षेत्र में जश्न | रोजगार के बाद प्रतिनियुक्ति की आस: बेल्ट्रॉन DEO परीक्षा के सफल अभ्यर्थी अब सीधे IT मंत्री से गुहार लगाने पटना पहुंचे | दूरदर्शन बिहार पर अब सुनाई देगी मगही की आवाज, नियमित कार्यक्रम प्रसारण को मिली मंजूरी | सुर सलिला गयाजी ट्रस्ट की 5वीं शास्त्रीय संगीत व कत्थक कार्यशाला का भव्य समापन | ब्रेकिंग न्यूज़: IG विकास वैभव का एक और बड़ा एक्शन, रिश्वत मांगने के आरोप में चंदौती थाना के पुलिस अवर निरीक्षक निलंबित |