मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

गया में किराना दुकान से 10 लाख से अधिक का सामान चोरी, CCTV भी ले उड़े चोर

On: Wednesday, February 19, 2025 2:51 PM

टिकारी संवाददाता: टिकारी मउ मुख्य मार्ग में गुलरियाचक स्थित एक किराना दुकान में सेंधमारी कर अज्ञात चोरों ने नगदी सहित 10 लाख रुपए से अधिक का सामान चोरी कर ली। घटना की सूचना पर दलबल के साथ पहुंचे टिकारी थानाध्यक्ष चंद्रशेखर कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण और लोगों से पूछताछ की। पीड़ित दुकानदार टिकारी शहर के बहेलिया बिगहा निवासी अभय कुमार द्वारा घटना की लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। जिसमें कहा गया है कि बुधवार की सुबह जैसे ही गुलरियाचक स्थित अपने किराना दुकान का शटर उठाया दुकान का सामान अस्त व्यस्त पाया। चोरी की शंका होने पर पूरी जांच किया तो पाया कि दुकान के पीछे का दरवाजा टूटा है और एक दरवाजा का लाक व दीवार टूटा है। अंदर दुकान के काउंटर में रखा लगभग 3 लाख रुपए के सिक्के और 6 लाख रुपए का तेल, मसाला सहित अन्य किराना सामान गायब है।

साथ ही दुकान में लगा सीसीटीवी कैमरा का डीवीआर एवं स्क्रीन चोर अपने साथ ले गये। अभय कुमार ने यह भी बताया कि वर्ष 2022 के फरवरी माह में ही इसी दुकान में चोरी की घटना घटी थी जिसमें लाखो रुपये का सामान चोरी कर लिया गया था। जिसका उद्भेदन आजतक नही हुआ। थानाध्यक्ष ने बताया कि शिकायत मिली है। पुलिस सभी बिंदु पर जांच कर रही है जल्द ही चोरी की घटना का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
कोंचेश्वर महादेव महोत्सव का भव्य आगाज, मंदिर विकास पर दिया गया जोर | गया जंक्शन पर ‘ऑपरेशन सतर्क’ के तहत बड़ी कार्रवाई: 10 लाख से अधिक कैश के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, आयकर विभाग कर रहा जांच | दानापुर में पुलिस का बड़ा एक्शन: रंगदारी और अवैध बालू खनन गिरोह का पर्दाफाश, हथियारों के साथ 4 खूंखार अपराधी गिरफ्तार | गुरपा बाजार से अगवा कर युवक को कमरे में बनाया बंधक, डायल 112 की मुस्तैदी से बची जान | गुरुआ के लालगढ़ में चोरों का आतंक: एक ही रात 4 घरों में भीषण चोरी, नशीला पदार्थ सुंघाकर लाखों के जेवरात और नकद उड़ाए | ब्रेकिंग न्यूज़: गया में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम: लुटुआ में 5 किलो का IED बरामद, सीआरपीएफ ने मौके पर किया निष्क्रिय | बिहटा में 51 वर्षीय मजदूर की संदिग्ध मौत: बधार में मिला शव, गले पर रस्सी के निशान देख परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप | आवास योजना की राशि लेने के बाद नहीं किया नियमों का पालन, दो लाभुकों से 2.34 लाख की वसूली की तैयारी | ब्रेकिंग न्यूज: गया-कोडरमा रेलखंड पर यदूग्राम के पास रेलवे ट्रैक किनारे मिला युवक का संदिग्ध शव, इलाके में फैली सनसनी | गया के गुरपा में लगातार मिल रहे शव: नदी किनारे संदिग्ध हालत में मिला 25 वर्षीय युवक, इलाके में दहशत |