मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

Tikari: अगलगी की घटना में एक लाख से अधिक का सामान जलकर राख

On: Tuesday, February 4, 2025 4:08 PM

टिकारी संवाददाता: टिकारी प्रखण्ड अंतर्गत मुसी ग्राम स्थित रामगढ़ टोला में सोमवार की देर रात्रि बिजली के शार्ट सर्किट से आग लग गई। जिसमें गांव के दो घर जलकर राख हो गया। घटना में कई मुर्गी जलकर मर गई और घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। पंसस अमन कुमार ने बताया कि हरदेव मांझी के घर में देर रात शार्ट सर्किट से निकली चिंगारी से कच्चे मकान में आग लग गई। जिसके बाद पड़ोसी संजय मांझी का घर भी आग के चपेट में आ गया। घटना के बाद किसी घर में सो रहे लोग भागकर अपनी जान बचाई और मवेशी को घर से बाहर निकाला। जिसके बाद आसपास के ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। घटना में घर में रखे एक लाख से अधिक की सम्पति जलकर राख हो गई। पंचायत के मुखिया जितेंद्र कुमार ने सीओ एवं एसडीओ से पीड़ित दोनो परिवार को घटना में क्षति का आकलन कर उचित मुआवजा और राहत सामग्री प्रदान करने की मांग की है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
ब्रेकिंग न्यूज: गया जंक्शन पर वेस्ट बंगाल संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में चढ़ने के क्रम एक वृद्ध यात्री गंभीर रूप से हुआ घायल | ट्रेनें बनीं अपराधियों का अड्डा: जून में डीडीयू-धनबाद मंडल में चोरी-छिनतई की मानो बाढ़ आई, प्रीमियम ट्रेनों में भी यात्री असुरक्षित | बिजहरा गांव में स्वर्गीय गुलबनी देवी की श्रद्धांजलि सभा एवं सामूहिक भोज का आयोजन | महिला की मौत के बाद सीएचसी में बवाल, परिजनों ने एंबुलेंस में की तोड़फोड़ | गया: भीषण सड़क हादसे में कंप्यूटर शिक्षक की मौत, परिजनों में कोहराम; छह माह पहले ही हुई थी शादी | सुना है खुदा पत्थरों में नहीं इंसानों में रहता है… गया के डॉ. विनोद मंडल की इस कहानी को पढ़कर आपको भी यकीन हो जाएगा! | मगध लाइव न्यूज़ के पत्रकार महताब अंसारी के पिता का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर | गया: किलकारी समर कैंप ‘चक धूम-धूम’ का रंगारंग समापन, बच्चों ने लोक नृत्यों से बांधा समां | मुहर्रम को लेकर कोंच थाना में शांति समिति की बैठक, दसवीं मुहर्रम पर बुधवार को निकलेगा अखाड़ा जुलूस | संडे स्पेशल: ट्रेनों में यात्रियों का सामान नहीं सुरक्षित, गया से जुड़े रेलखंडों में चोरी की घटनाओं का सिलसिला जारी |