मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

Rail Budget 2025-26: बिहार में रेलवे का स्वर्ण युग, 90 हजार करोड़ का ऐतिहासिक निवेश, विकास की नई रफ्तार

On: Monday, February 3, 2025 4:11 PM

Rail Budget 2025-26 में भारतीय रेलवे को ऐतिहासिक धनराशि आवंटित की गई है। माननीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने रेलवे बोर्ड से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में रेलवे को 2,52,200 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड धनराशि आवंटित की गई है। बिहार में रेलवे के अभूतपूर्व विकास को रेखांकित करते हुए उन्होंने बताया कि इस बार राज्य को 10,066 करोड़ रुपये मिले हैं, जो यूपीए सरकार (2004-2014) के दौरान प्रतिवर्ष मिलने वाली औसत 1,132 करोड़ रुपये की राशि से 9 गुना अधिक है।

बिहार में रेलवे का तेज़ी से हो रहा विस्तार

रेल मंत्री ने बताया कि बिहार में रेलवे विकास की गति कई गुना बढ़ी है

  • नई रेल लाइनों का निर्माण: 2009-14 के बीच बिहार में औसतन 64 किमी प्रति वर्ष नई रेल लाइन बिछाई जाती थी, जबकि 2014-24 के बीच यह बढ़कर 167 किमी प्रति वर्ष हो गई है, जो लगभग 2.5 गुना अधिक है।
  • रेलवे ट्रैक विद्युतीकरण: 2009-14 में जहां प्रतिवर्ष 30 किमी विद्युतीकरण होता था, वहीं 2014-24 के बीच यह बढ़कर 275 किमी प्रति वर्ष हो गया है, जो 9 गुना अधिक है।
  • बिहार में पूर्ण विद्युतीकरण: बिहार में अब तक 3,020 किमी रेलवे ट्रैक का विद्युतीकरण पूरा किया जा चुका है, जिससे राज्य 100% विद्युतीकरण प्राप्त करने वाला क्षेत्र बन गया है।
  • मलेशिया जितना रेल नेटवर्क: 2014 से अब तक 1,832 किमी नई रेल लाइन बिछाई गई है, जो मलेशिया के कुल रेल नेटवर्क के बराबर है।

90 हजार करोड़ का निवेश, 57 परियोजनाओं पर कार्य जारी

रेल मंत्री ने बताया कि बिहार में 86,458 करोड़ रुपये की लागत से 5,346 किमी लंबाई की 57 रेल परियोजनाओं (नई लाइन, दोहरीकरण, आमान परिवर्तन) पर कार्य प्रगति पर है।

  • 98 रेलवे स्टेशन होंगे विकसित: बिहार में 3,164 करोड़ रुपये की लागत से 98 रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास हो रहा है।
  • सुरक्षा के लिए कवच: 1,783 किमी रेलवे ट्रैक पर “कवच” प्रणाली लगाने का कार्य विभिन्न चरणों में जारी है।
  • वंदे भारत और अमृत भारत एक्सप्रेस: बिहार में 12 वंदे भारत ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है, जो 15 जिलों से गुजरती हैं। इसके अलावा, दरभंगा से एक अमृत भारत एक्सप्रेस भी शुरू की गई है।
  • पटना जंक्शन का पुनर्विकास: पटना जंक्शन के पुनर्विकास के लिए डीपीआर और डिज़ाइन पर कार्य जारी है।

बिहार में रेलवे का स्वर्ण युग

महाप्रबंधक, पूर्व मध्य रेलवे, श्री छत्रसाल सिंह ने भी संवाददाताओं को रेलवे बजट में बिहार के लिए किए गए प्रावधानों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में रेलवे के विकास में कोई कमी नहीं होगी और बिहार को देश के सर्वश्रेष्ठ रेलवे नेटवर्क से जोड़ा जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गया के गुरपा में लगातार मिल रहे शव: नदी किनारे संदिग्ध हालत में मिला 25 वर्षीय युवक, इलाके में दहशत | विश्व फोटोग्राफी दिवस: धनबाद में सजी शानदार तस्वीरों की महफिल, गया के मशहूर छायाकार रूपक सिन्हा को मिला विशेष सम्मान | गया में उत्पाद विभाग का बड़ा एक्शन: 551 बोतल विदेशी और 200 लीटर देसी शराब जब्त, कार-बाइक के साथ तस्कर गिरफ्तार | VIP टिकट, AC का सफर और बैग में 44 किलो गांजा… बारिश ने बिगाड़ दिया 22 लाख का ‘गेम’, धनबाद में धरे गए तेजस एक्सप्रेस के गांजा तस्कर | अनाथ नेहा के आंसुओं को संत रामपाल जी ने बदली मुस्कान में, 5 साल से बेघर 3 भाई-बहनों को सौंपा सर्वसुविधायुक्त समर्थ ‘ कबीर के सुदामा का महल ‘ | ब्रेकिंग न्यूज: पटना के फुलवारी शरीफ में खूनी खेल: शराब पार्टी में दोस्तों ने प्रॉपर्टी डीलर को मारी 4 गोलियां, मौके पर मौत | लड़की के चक्कर में दो गुटों में खूनी संघर्ष और फायरिंग, हथियार व शराब के साथ एक गिरफ्तार | फतेहपुर में बेखौफ शराब तस्कर का कहर: तेज रफ्तार बाइक ने महिला को मारी जोरदार टक्कर, शराब छोड़कर भागा माफिया | ब्रेकिंग न्यूज: लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में दर्दनाक हादसा, 11 हजार वोल्ट का हाईटेंशन तार गिरने से 7 महिला श्रद्धालुओं की मौत, मची चीख-पुकार | गुरपा के गुरुपद गिरी पर्वत पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, भारी भीड़ के कारण बिना दर्शन लौटे हजारों श्रद्धालु |