मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

नवविवाहित की हत्या के चार दिन बाद नदी से मिला शव, तीन आरोपित गिरफ्तार

On: Thursday, January 30, 2025 3:22 PM

टिकारी संवाददाता: टिकारी थाना की पुलिस ने नवविवाहिता की हत्या कर दफन किये गये शव गुरुवार को मोरहर नदी से निकालने में सफलता पाई। घटना के आरोपित नवविवाहिता के ससुर सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। उक्त घटना लाव गांव की है। मृतिका लाव ग्राम निवासी सुनील कुमार की 24 वर्षीय पत्नी सुधा कुमारी है। गिरफ्तार लोगो की निशानदेही पर शव को टिकारी थाना क्षेत्र के नोनी जलालपुर ग्राम के समीप मोरहर नदी से बरामद की है। आरोपितों द्वारा नव विवाहित की हत्या कर शव को नदी में दफन कर दिया गया था। पुलिस ने जेसीबी की मदद से शव को बालू से बाहर निकाला और फिर उसकी शिनाख्त के बाद पोस्टमार्टम हेतु मगध मेडिकल अस्पताल गया भेज दिया।

नदी से शव निकाले जाने की खबर के बाद आसपास के गांव के सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस द्वारा प्रतिनियुक्त किये गये मजिस्ट्रेट सह टिकारी सीओ मयंक शेखर की मौजूदगी में जेसीबी व सफाईकर्मियों की मदद से कड़ी मशक्कत से शव को बाहर निकाला। हत्यारोपियों द्वारा शव को नदी के किनारे मिट्टी के अंदर दबा दिया गया था। जैसे ही नवविवाहिता का शव बाहर निकला निकलते ही स्वजनों की चीत्कार से भीड़ का माहौल गमगीन हो गया।

मृतका की विधवा मां ने दर्ज कराई थी शिकायत

जानकारी के अनुसार बेलागंज थाना क्षेत्र के जफरा ग्राम निवासी सरोज देवी द्वारा अपनी इकलौती पुत्री सुधा की हत्या ससुराल वालों द्वारा कर शव गायब कर देने का आरोप लगाते हुए टिकारी थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमे मृतिका सुधा के पति, सास, ससुर, ननद समेत 10 लोगो के विरुद्ध नामजद आरोपित की थी। मृतका के मामा प्रमोद कुमार ने बताया कि वर्ष 2024 के 19 अप्रैल को लाव ग्राम के सत्येन्द्र प्रसाद के पुत्र सुनील कुमार से धूमधाम से शादी हुई थी। शादी के कुछ माह बाद दहेज के रूप में एक लाख रुपये की मांग की गई थी। काफी कहा सुनी के बाद सुधा ससुराल से अपने मायके लौट गयी थी। दुर्गा पूजा के पहले सुधा के ससुराल वाले ने आपसी समझौता के बाद विदाई कराकर उसे अपने घर ले गए थे। पिछले 24 जनवरी को सुधा ने पुनः अपनी मां को फोन काल कर जान को खतरा की आशंका जताई थी। जिसके बाद से सुधा से कोई सम्पर्क नही हुआ। अनहोनी की आशंका पर जब सुधा के ससुराल पहुंचे तो सुधा घर से गायब थी। ससुराल वालों द्वारा कुछ भी जानकारी देने से इंकार किया गया। दिवाली की गिरफ्तारी ने खोला राज, तीन गिरफ्तार पुलिस ने दर्ज

दिवाली की गिरफ्तारी ने खोला राज, तीन गिरफ्तार पुलिस ने दर्ज की शिकायत

शिकायत दर्ज के बाद अनुसंधान की जिम्मेवारी एसआई विवेकानंद सिंह को दी गई। कांड के तकनीकी अनुसंधान व अन्य माध्यमों से जांच के दौरान शक के आधार पर नोनी ग्राम निवासी शिव कुमार उर्फ दिवाली को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। कड़ाई से पूछताछ में दिवाली ने हत्या के राज उगल दिये। दिवाली ने बताया कि उनके रिश्तेदार सत्येन्द्र प्रसाद ने 24 जनवरी की रात बताया कि नवविवाहिता की हत्या कर दी गई है और शव को ठिकाने लगाना है। जिसके बाद दिवाली के साथ अन्य लोग व ससुराल वाले मिलकर नदी में सुधा के शव को दफन कर दिया और बहु के गायब होने की झूठी कहानी रच दी। थानाध्यक्ष चंद्रशेखर कुमार ने बताया कि प्राथमिकी आरोपित विवाहिता के ससुर सत्येन्द्र प्रसाद, अप्राथमिकी अभियुक्त शिव कुमार उर्फ दिवाली, बेलागंज थाना क्षेत्र के श्रीपुर ग्राम निवासी नीतीश उर्फ सोनू को गिरफ्तार किया गया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
सुना है खुदा पत्थरों में नहीं इंसानों में रहता है… गया के डॉ. विनोद मंडल की इस कहानी को पढ़कर आपको भी यकीन हो जाएगा! | मगध लाइव न्यूज़ के पत्रकार महताब अंसारी के पिता का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर | गया: किलकारी समर कैंप ‘चक धूम-धूम’ का रंगारंग समापन, बच्चों ने लोक नृत्यों से बांधा समां | मुहर्रम को लेकर कोंच थाना में शांति समिति की बैठक, दसवीं मुहर्रम पर बुधवार को निकलेगा अखाड़ा जुलूस | संडे स्पेशल: ट्रेनों में यात्रियों का सामान नहीं सुरक्षित, गया से जुड़े रेलखंडों में चोरी की घटनाओं का सिलसिला जारी | कर्बला की कहानी: कौन थे इमाम हसन और इमाम हुसैन, जिनकी याद में दुनिया मनाती है मुहर्रम? | फतेहपुर की बेटी खुशबू कुमारी ने BPSC में लहराया परचम, दूसरे प्रयास में हासिल की 853वीं रैंक; क्षेत्र में जश्न | रोजगार के बाद प्रतिनियुक्ति की आस: बेल्ट्रॉन DEO परीक्षा के सफल अभ्यर्थी अब सीधे IT मंत्री से गुहार लगाने पटना पहुंचे | दूरदर्शन बिहार पर अब सुनाई देगी मगही की आवाज, नियमित कार्यक्रम प्रसारण को मिली मंजूरी | सुर सलिला गयाजी ट्रस्ट की 5वीं शास्त्रीय संगीत व कत्थक कार्यशाला का भव्य समापन |