मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

गया नगर निगम क्षेत्र में हो रही थी अवैध वसूली, दो गए जेल, अब निगमकर्मी की बारी

On: Tuesday, January 28, 2025 3:18 PM

गया नगर निगम क्षेत्र में अवैध वसूली करते हुए दो लोगों को पुलिस ने रंगेहाथों गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जिसके इशारे पर अवैध वसूली की जा रही थी, अब उस निगमकर्मी की गिरफ्तारी किसी भी समय संभव है।

टावर चौक के बजाय छत्ता मस्जिद के पास हो रही थी वसूली

कोतवाली थानाध्यक्ष ने बताया कि गया शहर के छत्ता मस्जिद के पास सड़क पर चलने वाले मालवाहक व किराया के वाहनों से अवैध वसूली की शिकायत मिली थी। इसके बाद एक पुलिस पदाधिकारी ने अवैध वसूली करते हुए दो लोगों को रंगेहाथों पकड़ा। जिसे न्यायालय में उपस्थापित कराया गया। जहां से दोनों को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया।

एक निगमकर्मी सहित तीन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया

थानाध्यक्ष ने बताया कि निगम द्वारा टावर चौक के पास लगने वाले टेम्पो आदि वाहनों से सैरात वसूली का आदेश है लेकिन निर्धारित स्थल से हटकर छत्ता मस्जिद के पास वसूली करते हुए राजू एवं मंटू नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। जिसने पूछताछ में बताया कि गया नगर निगम के कर्मचारी मुकुल कुमार उर्फ निशांत सहाय के कहने पर इस जगह से वसूली कर रहे थे।

तीसरा आरोपी निगम में सहायक के पद पर है पदस्थापित

थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार कर जेल भेजा गया मंटू और राजू के अलावा मुकुल कुमार उर्फ निशांत सहाय के विरुद्ध अवैध वसूली का मामला दर्ज किया गया है। बताया गया है कि सहायक अवर निरीक्षक मनोज कुमार के फर्द बयान पर कांड संख्या 46/25 बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।

अब निगमकर्मी मुकुल की भी हो सकती है गिरफ्तारी

अब जबकि इस अवैध वसूली करने के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है तो तीसरे आरोपी मुकुल उर्फ निशांत सहाय के गर्दन पर भी गिरफ्तारी की तलवार लटकी हुई है।

पहले भी मुकुल पर निगम में राजनीति करने का लग चुका है आरोप

मुकुल कुमार उर्फ निशांत सहाय पर पूर्व में नगर निगम में राजनीति करने का आरोप लगा है। तत्कालीन निगम आयुक्त ने इसको लेकर मुकुल कुमार निशांत सहाय स्पष्टीकरण मांगा था।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
बिजली का करंट बना काल, अदई गांव के युवक की गई जान | बिजली सुधार कार्य बना काल, करंट लगने से विद्युत मानव बल कर्मी की मौत | वैशाली: BPSC शिक्षिका ने किराये के मकान में लगाई फांसी, तीन माह पहले हुई थी लव मैरिज | ब्रेकिंग न्यूज: बिहटा में सोन नदी के बीच पुलिस और अपराधियों की भीषण मुठभेड़: टॉप-10 बदमाश को लगी गोली, एसआई भी घायल | गुरपा पर्वत वज्रपात बड़ा अपडेट: आसमानी कहर में 25 से अधिक श्रद्धालु झुलसे, पांच एंबुलेंस तैनात, एक गया रेफर | ब्रेकिंग न्यूज: गुरपा पर्वत पर आसमानी कहर, दर्शनार्थियों की भीड़ पर गिरी बिजली, एक श्रद्धालु की मौत की सूचना, कई झुलसे | ब्रेकिंग न्यूज़: रक्षाबंधन की खुशियां मातम में बदलीं, कोंच में दो बाइकों की जोरदार टक्कर, दो युवकों की मौत | फतेहपुर में हृदयविदारक हादसा: खेत में करंट लगने से तड़प रहे बेटे को बचाने गई मां की भी मौत, गांव में पसरा मातम | गया के लिए गौरव का क्षण: वरिष्ठ छायाकार रूपक सिन्हा को नागालैंड के राज्यपाल ने किया सम्मानित, मिला प्रतिष्ठित ‘रघु रॉय स्मृति पुरस्कार’ | गया जंक्शन पर ‘ऑपरेशन सतर्क’ के तहत बड़ी कार्रवाई: 10 लाख से अधिक कैश के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, आयकर विभाग कर रहा जांच |