मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

गया नगर के वार्ड 04 में आयोजित राजस्व शिविर में 47 नए होल्डिंग कायम किए गए

On: Wednesday, January 22, 2025 5:11 PM

देवब्रत मंडल

गया नगर निगम द्वारा नए होल्डिंग कायम करने एवं बकायेदारों से भवन कर वसूली को लेकर बुधवार को राजस्व शिविर का आयोजन वार्ड नं 04 में किया गया। इस राजस्व शिविर में पहले दिन कुल 47 नए होल्डिंग कायम किए गए। जिससे करीब 3 लाख 40 हजार रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। वार्ड नंबर 04 एवं 05 के लोगों के लिए बालाजी नगर मोहल्ले में राजस्व शिविर का आयोजन किया गया था। जिसमें उत्साह के साथ कई भवनों के मालिक अपने अपने मकानों के दस्तावेज के साथ शामिल हुए। जिनकी जांच के बाद निगमकर्मियों ने टैक्स का निर्धारण करते हुए नए होल्डिंग कायम किया।

टीम लीडर रवि कुमार सिंह के हवाले से बताया गया कि 47 नए भवनों का होल्डिंग कायम किया गया। जिससे तीन लाख 40 हजार रुपए अतिरिक्त राजस्व के रूप में आय में वृद्धि हुई। उन्होंने बताया कि 23 जनवरी को भी पुनः इसी स्थल पर राजस्व शिविर का आयोजन किया जाएगा। जो लोग छूट रहे हैं, उनके लिए उनके घर और मोहल्ले के पास ही लगाए जा रहे इस शिविर से सीधा लाभ मिलेगा। निगम के पदाधिकारियों ने कहा कि आपका टैक्स ही आपके वार्ड में साफ सफाई एवं अन्य विकासात्मक कार्य को गति प्रदान करेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
बिजली का करंट बना काल, अदई गांव के युवक की गई जान | बिजली सुधार कार्य बना काल, करंट लगने से विद्युत मानव बल कर्मी की मौत | वैशाली: BPSC शिक्षिका ने किराये के मकान में लगाई फांसी, तीन माह पहले हुई थी लव मैरिज | ब्रेकिंग न्यूज: बिहटा में सोन नदी के बीच पुलिस और अपराधियों की भीषण मुठभेड़: टॉप-10 बदमाश को लगी गोली, एसआई भी घायल | गुरपा पर्वत वज्रपात बड़ा अपडेट: आसमानी कहर में 25 से अधिक श्रद्धालु झुलसे, पांच एंबुलेंस तैनात, एक गया रेफर | ब्रेकिंग न्यूज: गुरपा पर्वत पर आसमानी कहर, दर्शनार्थियों की भीड़ पर गिरी बिजली, एक श्रद्धालु की मौत की सूचना, कई झुलसे | ब्रेकिंग न्यूज़: रक्षाबंधन की खुशियां मातम में बदलीं, कोंच में दो बाइकों की जोरदार टक्कर, दो युवकों की मौत | फतेहपुर में हृदयविदारक हादसा: खेत में करंट लगने से तड़प रहे बेटे को बचाने गई मां की भी मौत, गांव में पसरा मातम | गया के लिए गौरव का क्षण: वरिष्ठ छायाकार रूपक सिन्हा को नागालैंड के राज्यपाल ने किया सम्मानित, मिला प्रतिष्ठित ‘रघु रॉय स्मृति पुरस्कार’ | गया जंक्शन पर ‘ऑपरेशन सतर्क’ के तहत बड़ी कार्रवाई: 10 लाख से अधिक कैश के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, आयकर विभाग कर रहा जांच |