मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

एसडीएम ने आरटीपीएस काउंटर का किया निरीक्षण, सीओ पर 5 हजार का जुर्माना

On: Wednesday, January 22, 2025 4:27 PM

टिकारी संवाददाता: आरटीपीएस के तहत प्राप्त आवेदनों का निपटारा समय पर नही करने के कारण टिकारी सीओ पर पांच हजार रुपये का आर्थिक दंड अधिरोपित किया गया है। एसडीएम सुजीत कुमार ने लोक सेवा अधिकार अधिनियम 07(2) के तहत सीओ पर आर्थिक दंड लगाते हुए ससमय आ आवेदनों का निपटारा करने का निर्देश दिया है। प्रखण्ड कार्यालय परिसर स्थित आरटीपीएस काउंटर का बुधवार को एसडीएम में गहन निरीक्षण भी किया तथा आवेदनों की जांच की। इस क्रम में आईटी असिस्टेंट रणविजय कुमार कार्यालय से अनुपस्थित पाये गये। जबकि दो कार्यपालक सहायक काउंटर पर उपस्थित थे।

कार्यपालक सहायक ने एसडीएम को जानकारी दी कि प्रतिदिन आरटीपीएस के 800-900 आवेदन प्राप्त होता है। सर्वर की समस्या नही रहने पर सभी आवेदनों का ससमय निष्पादन किया जाता है। निरीक्षण के दौरान आय, जाति, आवासीय इत्यादि प्रमाण पत्रों पर राजस्व कर्मियों के प्रतिवेदन पर तिथि व बिंदु अंकित नही पाया गया। साथ ही आवेदन करने आये आम लोगो से भी फीडबैक ली। एसडीएम सुजीत कुमार ने बताया कि कार्यालय का निरीक्षण कर विस्तृत रिपोर्ट जिला मुख्यालय को भेज दी गई है। विगत एक जनवरी से अब तक एक भी आवेदन समय के पश्चात लंबित नही पाया गया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
पति पर दूसरी शादी और मारपीट का आरोप, महिला ने कोंच थाने में दर्ज कराई एफआईआर | कोंच में गुरुगोष्ठी आयोजित, पीबीएल कार्य अधूरा मिलने पर दो प्रधानाध्यापकों को बीईओ की फटकार | धान रोपनी के दौरान किसान पर हमला, हथियार लहराकर जान से मारने की धमकी का आरोप | कारगिल युद्ध की पूरी कहानी: 527 बलिदानियों के शौर्य और अदम्य साहस का वो सुनहरा अध्याय, जो हर भारतीय को जानना चाहिए | बिजहरा गांव की बदहाल तस्वीर: कीचड़ और जलजमाव के बीच नारकीय जीवन जीने को मजबूर ग्रामीण | ब्रेकिंग न्यूज: टनकुप्पा स्टेशन के पास बड़ा हादसा, ड्यूटी पर जा रहे रेलकर्मी पर गिरी पेड़ की टहनी, दर्दनाक मौत | कोंच थाना को मिले नए थानाध्यक्ष, आलोक रंजन संभालेंगे कमान | Gaya Crime News: बाराचट्टी में महज 10 फीट जमीन के लिए बड़े भाई ने छोटे भाई को उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार | अल्पसंख्यक छात्रों के लिए खुशखबरी! 15 हजार रुपये पाने का नियम बदला, अब बिना ऑफिस गए सीधे खाते में आएंगे पैसे | खाकी पर दाग बर्दाश्त नहीं: आईजी विकास वैभव का कड़ा प्रहार, मगध रेंज में 24 घंटे के भीतर दो पुलिस अधिकारी निलंबित |