मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

एसडीएम ने आरटीपीएस काउंटर का किया निरीक्षण, सीओ पर 5 हजार का जुर्माना

On: Wednesday, January 22, 2025 4:27 PM

टिकारी संवाददाता: आरटीपीएस के तहत प्राप्त आवेदनों का निपटारा समय पर नही करने के कारण टिकारी सीओ पर पांच हजार रुपये का आर्थिक दंड अधिरोपित किया गया है। एसडीएम सुजीत कुमार ने लोक सेवा अधिकार अधिनियम 07(2) के तहत सीओ पर आर्थिक दंड लगाते हुए ससमय आ आवेदनों का निपटारा करने का निर्देश दिया है। प्रखण्ड कार्यालय परिसर स्थित आरटीपीएस काउंटर का बुधवार को एसडीएम में गहन निरीक्षण भी किया तथा आवेदनों की जांच की। इस क्रम में आईटी असिस्टेंट रणविजय कुमार कार्यालय से अनुपस्थित पाये गये। जबकि दो कार्यपालक सहायक काउंटर पर उपस्थित थे।

कार्यपालक सहायक ने एसडीएम को जानकारी दी कि प्रतिदिन आरटीपीएस के 800-900 आवेदन प्राप्त होता है। सर्वर की समस्या नही रहने पर सभी आवेदनों का ससमय निष्पादन किया जाता है। निरीक्षण के दौरान आय, जाति, आवासीय इत्यादि प्रमाण पत्रों पर राजस्व कर्मियों के प्रतिवेदन पर तिथि व बिंदु अंकित नही पाया गया। साथ ही आवेदन करने आये आम लोगो से भी फीडबैक ली। एसडीएम सुजीत कुमार ने बताया कि कार्यालय का निरीक्षण कर विस्तृत रिपोर्ट जिला मुख्यालय को भेज दी गई है। विगत एक जनवरी से अब तक एक भी आवेदन समय के पश्चात लंबित नही पाया गया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
रोड रॉलर की चपेट में आने से सिक्योरिटी गार्ड की दर्दनाक मौत, परिजनों ने जताया संदेह, निष्पक्ष जांच की मांग | फतेहपुर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध देशी शराब के साथ तीन मोटरसाइकिलें जब्त, कुल 500 लीटर शराब बरामद | गया जंक्शन: संपर्क क्रांति में चढ़ते वक्त फिसला वृद्ध यात्री, प्लेटफॉर्म-ट्रेन के बीच गिरा, यात्रियों ने बचाई जान, RPF नदारद | ब्रेकिंग न्यूज: गया जंक्शन पर वेस्ट बंगाल संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में चढ़ने के क्रम एक वृद्ध यात्री गंभीर रूप से हुआ घायल | ट्रेनें बनीं अपराधियों का अड्डा: जून में डीडीयू-धनबाद मंडल में चोरी-छिनतई की मानो बाढ़ आई, प्रीमियम ट्रेनों में भी यात्री असुरक्षित | बिजहरा गांव में स्वर्गीय गुलबनी देवी की श्रद्धांजलि सभा एवं सामूहिक भोज का आयोजन | महिला की मौत के बाद सीएचसी में बवाल, परिजनों ने एंबुलेंस में की तोड़फोड़ | गया: भीषण सड़क हादसे में कंप्यूटर शिक्षक की मौत, परिजनों में कोहराम; छह माह पहले ही हुई थी शादी | सुना है खुदा पत्थरों में नहीं इंसानों में रहता है… गया के डॉ. विनोद मंडल की इस कहानी को पढ़कर आपको भी यकीन हो जाएगा! | मगध लाइव न्यूज़ के पत्रकार महताब अंसारी के पिता का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर |