मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

त्याग और तपस्या के प्रतिमूर्ति बाबा राम अकबाल दास ने अपने कुटिया में ली अंतिम सांस

On: Saturday, January 18, 2025 3:45 PM

टिकारी संवाददाता: टिकारी प्रखंड अंतर्गत अलालपुर स्थित देहवार स्थान के महंथ 90 वर्षीय बाबा राम अकबाल दास का शुक्रवार की रात्रि अचानक निधन हो गया। वे अपने देहवार स्थान स्थित अपने कुटिया में अंतिम सांस ली। महंथ राम अकबाल बड़ी छावनी अयोध्या के श्री श्री 108 बाबा प्रेम दास के परम शिष्य थे। जानकारों के अनुसार शुरू से ही बैराग्य जीवन के रूप में देहवार स्थान में बिता रहे थे। जिस जगह पर लोग दिन के उजाला में आने से डरते थे, उस स्थान को बाबा ने एक जागृत धार्मिक तीर्थ व पूजा स्थल के रूप में विकसित कर सुर्खियों में आये। इसके बाद यंहा शंकर, हनुमान, मसान, सूर्य मंदिर आदि का निर्माण कर एक कीर्तिमान बनाया। बियावान स्थल को धार्मिक केंद्र के रूप में विकसित कर श्रद्धालुओं के वे आस्था और भक्ति का केंद्र बने थे। 90 वर्षीय बाबा लगभग 40 वर्षों से अन्न त्याग कर दूध, जल एवं आलू का सेवन कर रहे थे।

बाबा के द्वारा देहवार स्थान पर चार महत्वपूर्ण यज्ञ सम्पन्न कराकर इसकी ख्याति दूर दूर तक पहुंचाई। लगभग 35 वर्ष पहले बाबा के द्वारा जमीन में समाधि लेकर अखंड कीर्तन का आयोजन काफी दिनों तक चर्चा का विषय बना रहा। लगभग 5 वर्षों तक जेठ माह के तपती धूप के भी अग्नि लिया करते थे। इन्होंने अलालपुर के अलावे बेदौली, सोवाल, कल्याणपुर, बेलदार बिगहा, जमनगंज आदि कई गांवों मे मंदिर का निर्माण कराकर एक कीर्तिमान स्थापित की। त्याग के मूर्ति बाबा राम अकबाल दास के द्वारा इसके अलावे अनगिनत सराहनीय कार्य कराया जा चुका है। मरणोपरांत इनके अंतिम दर्शन हेतु दर्जनों गांव के श्रद्धालु व भक्तों का तांता शनिवार को दोपहर तक लगा रहा। इनका अंतिम संस्कार पटना स्थित दीघा के गंगा घाट पर जलप्रवह के रूप में कर दिया गया। 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
ब्रेकिंग न्यूज: गया जंक्शन पर वेस्ट बंगाल संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में चढ़ने के क्रम एक वृद्ध यात्री गंभीर रूप से हुआ घायल | ट्रेनें बनीं अपराधियों का अड्डा: जून में डीडीयू-धनबाद मंडल में चोरी-छिनतई की मानो बाढ़ आई, प्रीमियम ट्रेनों में भी यात्री असुरक्षित | बिजहरा गांव में स्वर्गीय गुलबनी देवी की श्रद्धांजलि सभा एवं सामूहिक भोज का आयोजन | महिला की मौत के बाद सीएचसी में बवाल, परिजनों ने एंबुलेंस में की तोड़फोड़ | गया: भीषण सड़क हादसे में कंप्यूटर शिक्षक की मौत, परिजनों में कोहराम; छह माह पहले ही हुई थी शादी | सुना है खुदा पत्थरों में नहीं इंसानों में रहता है… गया के डॉ. विनोद मंडल की इस कहानी को पढ़कर आपको भी यकीन हो जाएगा! | मगध लाइव न्यूज़ के पत्रकार महताब अंसारी के पिता का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर | गया: किलकारी समर कैंप ‘चक धूम-धूम’ का रंगारंग समापन, बच्चों ने लोक नृत्यों से बांधा समां | मुहर्रम को लेकर कोंच थाना में शांति समिति की बैठक, दसवीं मुहर्रम पर बुधवार को निकलेगा अखाड़ा जुलूस | संडे स्पेशल: ट्रेनों में यात्रियों का सामान नहीं सुरक्षित, गया से जुड़े रेलखंडों में चोरी की घटनाओं का सिलसिला जारी |