मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

घर नही बनाने पर लाभुकों से बसूली जाएगी आवास योजना की राशि

On: Thursday, January 16, 2025 5:13 PM

टिकारी संवाददाता: प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना का राशि लेकर घर निर्माण नही करने वाले लाभुकों को नगर परिषद प्रशासन ने नोटिस जारी की है। नप क्षेत्र के 24 लाभुकों को नोटिस जारी शीघ्र घर निर्माण करने को कहा गया है। जारी नोटिस में कहा गया है कि लाभुकों को आवास योजना के तहत विभिन्न किश्त के माध्यम से राशि उपलब्ध कराई गई थी। परंतु अब तक संबंधित लाभुकों द्वारा घर का निर्माण पूरा नही किया गया है। नप के म्युनिसिपल सिविल इंजीनियर बबलू बादल ने बताया कि योजना के तहत राशि प्राप्त करने वाले लाभुक में से 24 लाभुक को घर निर्माण न करने वालों में चिन्हित किया गया है। वैसे सभी लाभुकों को तीन बार पूर्व में भी नोटिस जारी किया गया था। इसके बावजूद भी मकान निर्माण नही किया गया। नप कार्यपालक पदाधिकारी राजेश झा द्वारा नोटिस जारी कर 24 घण्टे के अंदर घर निर्माण करने की बात कही गई है। अन्यथा योजना की राशि वसूल किये जाने की चेतावनी दी गई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
मगध में अपराधियों के लिए खतरे की घंटी: आईजी विकास वैभव का सख्त अल्टीमेटम— ‘अपराध छोड़ें या मगध’ | नदी में डूबने से 15 वर्षीय किशोर की मौत, गांव में पसरा मातम | कोंच में लगातार दूसरे दिन नदी हादसा, एक और युवक डूबा | गया-कोडरमा रेलखंड पर भारी बारिश से टनल के पास लैंडस्लाइड, अप लाइन पर मलबा गिरने से कई ट्रेनें फंसी | बिजली का करंट बना काल, अदई गांव के युवक की गई जान | बिजली सुधार कार्य बना काल, करंट लगने से विद्युत मानव बल कर्मी की मौत | वैशाली: BPSC शिक्षिका ने किराये के मकान में लगाई फांसी, तीन माह पहले हुई थी लव मैरिज | ब्रेकिंग न्यूज: बिहटा में सोन नदी के बीच पुलिस और अपराधियों की भीषण मुठभेड़: टॉप-10 बदमाश को लगी गोली, एसआई भी घायल | गुरपा पर्वत वज्रपात बड़ा अपडेट: आसमानी कहर में 25 से अधिक श्रद्धालु झुलसे, पांच एंबुलेंस तैनात, एक गया रेफर | ब्रेकिंग न्यूज: गुरपा पर्वत पर आसमानी कहर, दर्शनार्थियों की भीड़ पर गिरी बिजली, एक श्रद्धालु की मौत की सूचना, कई झुलसे |