मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

सीयूएसबी के कुलपति ने किया द वीकली वर्डिक्ट न्यूज़लेटर का विमोचन

On: Thursday, January 16, 2025 4:56 PM

टिकारी संवाददाता: सीयूएसबी के कुलपति प्रो. कामेश्वर नाथ सिंह ने स्कूल आफ ला एंड गवर्नेंस के अंतर्गत संचालित लीगल एड क्लिनिक के न्यूज़लेटर द वीकली वर्डिक्ट के प्रथम अंक का विमोचन किया। इस अवसर पर कुलपति ने कानूनी जागरूकता के महत्व पर जोर दिया और छात्रों से कानून और न्याय के बारे में अपनी समझ को गहरा करने के लिए न्यूज़लेटर से सक्रिय रूप से जुड़ने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने यह आशा व्यक्त किया कि यह पहल न केवल कानूनी शिक्षा के प्रति विश्वविद्यालय की प्रतिबद्धता को मजबूत करेगी बल्कि कैंपस टू कम्युनिटी के अपने आदर्श वाक्य के साथ भी संरेखित होगी। पीआरओ मोहम्मद मुदस्सीर आलम ने बताया कि इस अवसर पर लीगल एड क्लिनिक के समनवयक डा. सुरेंद्र कुमार एवं प्रकाशन मंडल के छात्र सदस्य मौजूद थे। इस पहल का उद्देश्य छात्रों और व्यापक समुदाय को कानूनी विकास, प्रमुख मामलों और सामाजिक रूप से प्रासंगिक मुद्दों पर समय पर नवीनतम जानकारियां प्रदान करना है। उन्होंने कानूनी जागरूकता बढ़ाने में ‘द वीकली वर्डिक्ट’ के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने प्रकाशन मंडल के छात्र समन्वयक कुमारी सुगंधा और सुयश विश्वकर्मा के साथ-साथ प्रणव, सर्वज्ञ, उत्सव और वैष्णवी को उनके योगदान के लिए विशेष धन्यवाद दिया। वंही डीन एवं अध्यक्ष प्रमुख प्रो. संजय प्रकाश श्रीवास्तव ने इस अवसर छात्रों और व्यापक समुदाय के बीच कानूनी साक्षरता को बढ़ावा देने में ऐसे प्लेटफार्मों की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
भ्रष्ट और लापरवाह पुलिस अधिकारी हो जाएं सावधान! मगध क्षेत्र में आईजी विकास वैभव का ‘सिंघम’ एक्शन, एक और इंस्पेक्टर सस्पेंड | सैकड़ों युवाओं को सरकारी नौकरी दिला चुका है गया का यह संस्थान, इस बार रचा ऐसा इतिहास कि हर कोई कर रहा सलाम! | गया के गुरुआ बाजार में बड़ी वारदात: ज्वेलरी कारोबारी को गोली मारकर ₹40 लाख के जेवरात लूटे, इलाके में दहशत | कोलकाता में बिहार की कला और विरासत की गूंज, छायाकार रूपक सिन्हा की तस्वीरें बनीं आकर्षण का केंद्र | गया में कोर्ट के आदेश पर पुलिस का बड़ा एक्शन; धरहराकलां में दो फरार आरोपियों के घर कुर्की, उखाड़ ले गए चौखट-किवाड़ | मगध IG की बड़ी कार्रवाई: कोंच थाने के घूसखोर दारोगा मनोज कुमार निलंबित, थाना स्तर पर लापरवाही पर SHO को सख्त चेतावनी | गया में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के कार्यक्रम में पथराव, बाल-बाल बचे; पुलिस ने दो युवकों को लिया हिरासत में | गया में मुंबई पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बरहोरिया से दबोचा गया शातिर साइबर ठग, ATM बदलकर उड़ाता था पैसे | BIHAR BREAKING: जहानाबाद में पुलिस एनकाउंटर, ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ के तहत हत्या का आरोपी बिक्कू सिंह ढेर होने से बचा; पैर में लगी गोली | ब्रेकिंग न्यूज: गया में सनसनी, बेलागंज में लापता सब्जी कारोबारी का शव बरामद, परिजनों ने लगाया करंट लगाकर हत्या का आरोप |