मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

गया-बोधगया मार्ग पर भयानक सड़क हादसा: तेज रफ्तार बाइक और एंबुलेंस की टक्कर के बाद लगी आग, बाइक सवार की दर्दनाक मौत

On: Tuesday, January 7, 2025 4:52 PM

गया-बोधगया मार्ग पर रविवार देर शाम एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। पहाड़पुर के पास पांच नंबर गेट पर तेज रफ्तार बाइक और एंबुलेंस की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन सड़क किनारे गड्ढे में पलट गए और देखते ही देखते आग की लपटों में घिर गए। एंबुलेंस में मौजूद ऑक्सीजन सिलेंडर लीक होने से आग भड़क गई। इसके बाद बाइक की पेट्रोल टंकी में धमाका हुआ, जिससे आग विकराल हो गई। बाइक सवार युवक आग की चपेट में आकर पूरी तरह से झुलस गया और उसकी मौत हो गई।

भयानक आग में घिरकर राख हुई बाइक और एंबुलेंस

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन सड़क किनारे गड्ढे में पलट गए और देखते ही देखते आग की लपटों में घिर गए। एंबुलेंस में मौजूद ऑक्सीजन सिलेंडर लीक होने से आग भड़क गई। इसके बाद बाइक की पेट्रोल टंकी में धमाका हुआ, जिससे आग विकराल हो गई। बाइक सवार युवक आग की चपेट में आकर पूरी तरह से झुलस गया और उसकी मौत हो गई।

एंबुलेंस चालक और खलासी ने बचाई अपनी जान

घटना के वक्त एंबुलेंस में कोई मरीज नहीं था, जो राहत की बात रही। चालक और खलासी समय रहते वाहन से बाहर निकलने में कामयाब रहे। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े, लेकिन आग की तीव्रता इतनी अधिक थी कि दोनों गाड़ियां पूरी तरह से जलकर राख हो गईं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अगर एंबुलेंस में कोई मरीज होता, तो स्थिति और भयावह हो सकती थी। वहीं मगध मेडिकल थानाध्यक्ष थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी है। 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
1300 किलोमीटर दूर भटके बुजुर्ग को गया के युवक ने पहुंचाया घर, पोते की आंखों से छलके आंसू | पोस्टमार्टम हाउस में शवों की अदला-बदली से मचा हड़कंप, परिजनों के पहुंचने तक चिता पर जल चुका था मृतक | बिजली तार चोरों का आतंक, 35 पोल से हजारों फीट तार गायब, ग्रामीणों और विभाग की बढ़ी चिंता | गया पितृपक्ष मेला 2026: ‘हम्मर मगध’ सेमिनार में गूंजी मगही की मिठास, डीएम ने ठेठ अंदाज में कहा- ‘मगही हमर पहचान’ | पितृपक्ष मेले से पहले गया में ‘हम्मर मगध’ का भव्य शंखनाद: ऐतिहासिक धरोहर और लोक-संस्कृति का होगा अनूठा संगम, डीएम ने की खास अपील | गया जंक्शन पर वन्यजीव तस्करों का खेल नाकाम: दून एक्सप्रेस से 45 जिंदा कछुए बरामद, लावारिस बैग में मिला जखीरा | बाल्टी में सांप और तड़पती पत्नी लेकर अस्पताल पहुंचा शख्स, फिर जो हुआ वो कर देगा हैरान | जहानाबाद में मौत के सौदागरों का भंडाफोड़: 50 लाख की नकली दवा और कॉस्मेटिक जब्त, पटना-गया तक फैला था सिंडिकेट | सात समंदर पार से मोक्ष की आस: गया जी के पितृपक्ष मेले में 50 से अधिक विदेशी श्रद्धालु करेंगे पिंडदान, भारतीय परिधान में रखेंगे निर्जला व्रत | कोंच में इंसानियत शर्मसार: पानी पीने गई 10 वर्षीय मासूम से 58 वर्षीय अधेड़ ने किया दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज |