मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

सरकार भी सेवानिवृत्त अभियंता को संविदा पर रखने को काफी पहले ही स्पष्ट कर चुकी है, पढ़ें पूरी खबर

On: Monday, December 30, 2024 2:16 PM

देवब्रत मंडल

गया नगर निगम के कनीय अभियंता शैलेंद्र कुमार सिन्हा 31 दिसंबर 2024 को अपनी अंतिम सेवा देंगे। नए साल में सेवानिवृत्त हो जाएंगे। श्री सिन्हा रिटायरमेंट के बाद पुनः गया नगर निगम में संविदा पर सेवा करने की इच्छा जताते हुए आवेदन दे रखा है लेकिन इन्हें संविदा पर लिया जाएगा या नहीं। इसका कोई आदेश जारी नहीं किया जा सका है। बिहार सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग सेवानिवृत्त होने वाले अभियंता को पुनः संविदा पर रखने को लेकर काफी पहले ही स्पष्ट कर चुकी है। मामला सीतामढ़ी जिले के नगर पंचायत(तत्कालीन), जनकपुर रोड से जुडी हुई है।

तत्कालीन उपसचिव देवेंद्र कुमार प्रौज्जवल का एक पत्र जो 2019 में जारी हुआ था, वो पत्र magadhlive को हाथ लगा है। जिसका अवलोकन करने पर पता चलता है कि सरकार नगर परिषद, नगर पंचायत, नगर निगम के बोर्ड और सशक्त स्थायी समिति द्वारा पारित एजेंडे पर स्पष्ट मंतव्य दिया था कि ऐसा नहीं किया जा सकता है। क्योंकि सरकार नियमित अभियंता की व्यवस्था बुडको के माध्यम कर चुकी है।

बताते चलें कि गया नगर निगम में भी बुडको द्वारा कई अभियंताओं की पदस्थापना की जा चुकी है। भविष्य में और अभियंता की जरूरत पड़ती भी है बुडको के अभियंता की पदस्थापना की जा सकती है। अब जहां तक बात सेवानिवृत्त होने वाले अभियंता शैलेन्द्र कुमार सिन्हा की है तो यहां भी सशक्त स्थायी समिति और निगम बोर्ड इस संबंध में प्रस्ताव पारित कर चुकी है। अब देखना होगा कि श्री सिन्हा को संविदा पर रखने के लिए सरकार क्या निर्णय लेती है। बहरहाल 31 दिसंबर 2024 तक श्री सिन्हा नगर निगम में रहेंगे और इसके बाद क्या होता है, उस खबर पर भी magadhlive की नजर रहेगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
अनशन तीसरे दिन भी जारी, एसडीओ-डीपीओ से वार्ता विफल, विधायक ने दी 24 घंटे की चेतावनी | मगध का सबसे बड़ा ‘नटवरलाल’ बेनकाब! मजदूरी से अरबों के साम्राज्य तक, लग्जरी गाड़ियों में घूमने वाले दीपक शर्मा ने बिछाया 150 करोड़ का जाल | पितृपक्ष मेला 2026: यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे मुस्तैद, डीआरएम ने बारिश के बीच रात में किया गया स्टेशन का औचक निरीक्षण | मगध में अपराधियों के लिए खतरे की घंटी: आईजी विकास वैभव का सख्त अल्टीमेटम— ‘अपराध छोड़ें या मगध’ | नदी में डूबने से 15 वर्षीय किशोर की मौत, गांव में पसरा मातम | कोंच में लगातार दूसरे दिन नदी हादसा, एक और युवक डूबा | गया-कोडरमा रेलखंड पर भारी बारिश से टनल के पास लैंडस्लाइड, अप लाइन पर मलबा गिरने से कई ट्रेनें फंसी | बिजली का करंट बना काल, अदई गांव के युवक की गई जान | बिजली सुधार कार्य बना काल, करंट लगने से विद्युत मानव बल कर्मी की मौत | वैशाली: BPSC शिक्षिका ने किराये के मकान में लगाई फांसी, तीन माह पहले हुई थी लव मैरिज |