मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

चूल्हा रेस्टोरेंट के समीप चार पहिया वाहन से टक्कर में 55वर्षीय व्यक्ति की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

On: Sunday, December 29, 2024 3:16 PM

गया (अतरी)। अतरी थाना क्षेत्र के मोहड़ा प्रखंड स्थित चूल्हा रेस्टोरेंट के समीप रविवार सुबह एक चार पहिया वाहन की चपेट में आने से 55 वर्षीय चंसुर मांझी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर अतरी-जेटीयन मुख्य मार्ग पर सड़क जाम कर यातायात बाधित कर दिया। ग्रामीणों के अनुसार, चंसुर मांझी खलिहान में काम कर रहे थे, तभी एक कार चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और कार खलिहान में जा घुसी। इस हादसे में चंसुर मांझी की मौके पर मौत हो गई। खलिहान में मौजूद अन्य लोगों ने शोर मचाया, जिससे आसपास के लोग घटनास्थल पर जुट गए। ग्रामीणों ने कार में सवार चालक, दो महिलाएं और एक बच्चे को बाहर निकाला।

घटना के बाद ग्रामीणों ने चूल्हा रेस्टोरेंट के पास मुख्य मार्ग पर सड़क जाम कर दिया। यातायात बाधित होने से मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। मामले की जानकारी मिलते ही तेतर पंचायत की मुखिया और मुखिया संघ की अध्यक्ष शिल्पी देवी मौके पर पहुंचीं। उन्होंने मृतक के परिजनों को मुख्यमंत्री पारिवारिक लाभ योजना के तहत 20 हजार रुपये की सहायता राशि दिलाने और मुआवजे की प्रक्रिया जल्द पूरी करने का आश्वासन दिया।
वहीं। इस घटना की जानकारी पर अतरी विधायक अजय यादव उर्फ रंजीत यादव भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने मृतक के परिजनों से पोस्टमार्टम कराने का आग्रह किया और मुआवजे की प्रक्रिया पूरी होने का भरोसा दिलाया। इसके बाद मृतक के परिजन पोस्टमार्टम के लिए सहमत हो गए।

अतरी बीडीओ मुकेश कुमार यादव और थाना अध्यक्ष नीरज कुमार ने मौके पर पहुंचकर हालात को नियंत्रित किया। मृतक के परिजनों को मुख्यमंत्री पारिवारिक लाभ योजना के तहत 20 हजार रुपये का चेक सौंपा गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज, गया भेजा गया। थाना अध्यक्ष ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त कार को जब्त कर लिया गया है, और मामले की जांच जारी है।मुखिया और प्रशासनिक अधिकारियों के समझाने के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम समाप्त कर दिया। पांच घंटे बाद यातायात सामान्य हुआ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
ब्रेकिंग न्यूज: गया-पटना NH-22 पर भीषण सड़क हादसा, बेलागंज के नेउरी में बाइक की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, गांव में मातम | बड़ी कार्रवाई: बाराचट्टी पुलिस ने 144 किलो मादक पदार्थ के साथ 4 को दबोचा, हजारीबाग के तस्कर गिरफ्तार | डोभी में आसमानी बिजली का कहर, बकरी चराने गए बुजुर्ग की दर्दनाक मौत; गांव में पसरा सन्नाटा | BREAKING: सिंधुगढ़ में विवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप, पुलिस जांच में जुटी | गया के युवा कवि और लेखक प्रमोद मिश्रा अपनी रचनाओं से बना रहे हैं अलग पहचान | BREAKING: बेला स्टेशन के पास मृत युवक की हुई पहचान, कोंच प्रखंड की पूर्व सरपंच का निकला पुत्र; नेहोरा मोड़ पर भारी हंगामा | गया: बेलागंज के शेरपुर में युवक की नृशंस हत्या, ईंट-पत्थरों से कुचलकर उतारा मौत के घाट; इलाके में दहशत | BREAKING NEWS: गया-पटना रेलखंड पर हादसा; बेला स्टेशन के पास ट्रेन से गिरकर युवक की मौत, शिनाख्त की कोशिश में जुटी पुलिस | मात्र ₹300 की मजदूरी के लिए मजदूर की पीट-पीटकर हत्या, ठेकेदार और परिजनों पर हमले का आरोप | मगध रेंज में ‘सिंघम’ की धमाकेदार वापसी: आईपीएस विकास वैभव ने संभाला आईजी का पदभार, अपराधियों को दी जीरो टॉलरेंस की चेतावनी |