मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

स्वतंत्रता सेनानी परशुराम सिंह की स्मृति में लिखी जाएगी पुस्तक

On: Thursday, December 26, 2024 4:06 PM

टिकारी संवाददाता: टिकारी प्रखंड अंतगर्त चैता ग्राम के स्वतंत्रता सेनानी व समाजवादी नेता परशुराम सिंह की 27 वीं स्मृति समारोह गुरुवार को वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ स्व सिंह के प्रतिमा पर स्वजनों व अतिथियों द्वारा पुष्पांजलि अर्पण के साथ हुआ। इसके बाद स्मृति समारोह को संबोधित करते हुए स्व सिंह की जीवनी और समाजवादी आंदोलनों के उनकी भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। लोगों ने कहा कि उन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन ईमानदारी और सादगी के साथ बिताया। उन्होंने कभी भी अपनी नीतियों कें साथ समझौता नही किया। इस अवसर पर उनके जीवन और संघर्ष पर आधारित एक पुस्तिका का प्रकाशन करने का निर्णय लिया गया।

सभा के अंत में बड़ी संख्या में उपस्थित जरूरतमन्दों के बीच कंबल का वितरण किया गया। कार्यक्रम को पूर्व विधायक शिव वचन यादव, राम लखन भगत, सुरेश यादव, बंटी यादव, अशोक आजाद, कविन्द्र सिंह, भोला सिंह, अवधेश यादव, ललन सिंह, जयनाथ पासवान आदि ने संबोधित किया। मौके पर कृष्णा सिंह, राधेश्याम सिंह, मृत्युंजय सिंह, शैलेंद्र सिंह सहित स्वजन व ग्रामीण मौजूद थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. मुन्द्रिका प्रसाद नायक एवं संचालन हिमांशु शेखर ने किया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
मैट्रिक की सफलता का जश्न मातम में बदला: फतेहपुर में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने तीन छात्रों को रौंदा, 2 की मौत | फल्गु नदी की बदहाली पर आक्रोश: वैष्णव युवा ब्रिगेड ने प्रशासन को घेरा, कोर्ट जाने की दी चेतावनी | बापू टावर में ‘मगही महोत्सव’ का भव्य समापन: विरासत और कला के संगम ने जीता अतिथियों का दिल | फतेहपुर: पायनियर पब्लिक स्कूल के 5वें वार्षिकोत्सव में नन्हे सितारों ने बिखेरी चमक, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने जीता सबका दिल | IIM बोधगया में हिंदी कार्यशाला का शानदार आयोजन: राजभाषा के गौरव को और सशक्त करने का संकल्प | मगही महोत्सव 2026: पटना के बापू टावर में सजेगी मगध की सांस्कृतिक विरासत, 50 से अधिक लघु फिल्मों की होगी स्क्रीनिंग | बेलागंज सड़क हादसा: बेल्हाड़ी और शंकरपुर गांव में स्थिति तनावपूर्ण, भारी पुलिस बल तैनात | टेउसा बाजार में छठ पर्व पर विशाल भंडारा, युवाओं ने दिखाई सेवा और एकता की मिसाल | भारतीय रेलवे में सुधार: अश्विनी वैष्णव ने किए 5 बड़े ऐलान, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत | विश्व टीबी दिवस गया: जेपीएन अस्पताल से जागरूकता रैली रवाना, 10 हजार से अधिक मरीजों का हुआ सफल इलाज |