मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

डेल्हा थाना के पुराने और जर्जर भवन रहने योग्य नहीं, एसएसपी ने नए भवन निर्माण के लिए प्रस्ताव देने का दिया निर्देश

On: Monday, December 23, 2024 3:18 PM

सोमवार की देर शाम वरीय पुलिस अधीक्षक आशीष भारती ने डेल्हा थाना का वार्षिक निरीक्षण किया। इस अवसर पर पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों ने एसएसपी श्री भारती को गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी दी। वरीय पुलिस अधीक्षक ने थाने में संधारित सभी संचिकाओं का गहन अवलोकन किया और उन्हें अद्यतन रखने के निर्देश दिए तथा गंभीर शीर्ष के लंबित कांडों की समीक्षा करते हुए संबंधित अनुसंधानकर्ताओं को त्वरित निष्पादन करने का निर्देश दिया। इसके बाद एसएसपी ने थाना सरिस्ता, मालखाना और सम्पूर्ण थाना परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लम्बे समय से पड़े वाहनों को राजसात करने का आदेश दिया। साथ ही उन्होंने पुराने और जर्जर भवन को रहने योग्य न होने के कारण उसे निषेध कर नए भवन निर्माण के लिए प्रस्ताव समर्पित करने का निर्देश दिया। उन्होंने थाना परिसर के लिए आवश्यक सामग्री की पूर्ति हेतु भी विशेष दिशा-निर्देश जारी किए।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
पुलिस-पब्लिक संबंधों में आएगा बड़ा सुधार: मगध क्षेत्र के सभी 142 थानों में हर महीने के पहले शनिवार को आयोजित होगी ‘लोक-संवाद गोष्ठी’ | भ्रष्ट और लापरवाह पुलिस अधिकारी हो जाएं सावधान! मगध क्षेत्र में आईजी विकास वैभव का ‘सिंघम’ एक्शन, एक और इंस्पेक्टर सस्पेंड | सैकड़ों युवाओं को सरकारी नौकरी दिला चुका है गया का यह संस्थान, इस बार रचा ऐसा इतिहास कि हर कोई कर रहा सलाम! | गया के गुरुआ बाजार में बड़ी वारदात: ज्वेलरी कारोबारी को गोली मारकर ₹40 लाख के जेवरात लूटे, इलाके में दहशत | कोलकाता में बिहार की कला और विरासत की गूंज, छायाकार रूपक सिन्हा की तस्वीरें बनीं आकर्षण का केंद्र | गया में कोर्ट के आदेश पर पुलिस का बड़ा एक्शन; धरहराकलां में दो फरार आरोपियों के घर कुर्की, उखाड़ ले गए चौखट-किवाड़ | मगध IG की बड़ी कार्रवाई: कोंच थाने के घूसखोर दारोगा मनोज कुमार निलंबित, थाना स्तर पर लापरवाही पर SHO को सख्त चेतावनी | गया में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के कार्यक्रम में पथराव, बाल-बाल बचे; पुलिस ने दो युवकों को लिया हिरासत में | गया में मुंबई पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बरहोरिया से दबोचा गया शातिर साइबर ठग, ATM बदलकर उड़ाता था पैसे | BIHAR BREAKING: जहानाबाद में पुलिस एनकाउंटर, ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ के तहत हत्या का आरोपी बिक्कू सिंह ढेर होने से बचा; पैर में लगी गोली |