मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

जेल में बंद वयोवृद्ध एवं लाइलाज रोग से ग्रसित कैदियों के लिये चलाया जा रहा अभियान

On: Wednesday, December 18, 2024 3:56 PM

देवब्रत मंडल

जेल में बंद वयोवृद्ध एवं लाइलाज रोग से ग्रसित कैदियों के लिये अभियान चलाया जा रहा है। इस संदर्भ में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार मदन किशोर कौशिक के निर्देश पर इस अभियान की सफलता के लिये जेल में बंद वयोवृद्ध एवम लाइलाज रोग से ग्रसित कैदियों के लिये एक कमिटी का गठन किया गया है।

जिसकी सफलता के लिये जिला विधिक सेवा प्राधिकार की टीम द्वारा दो दिन पहले केंद्रीय कारा, गया का निरीक्षण किया था। सचिव अरविंद कुमार दास ने इस अभियान की सफलता के लिये आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इस मौके पर जेल विजिटिंग लॉयर कृष्ण कुमार पाठक, जेल अधीक्षक अरुण पासवान मौजूद थे। इसी संदर्भ में बुधवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार सचिव अरविंद कुमार दास ने उपकारा शेरघाटी का दौरा किया। नालसा द्वारा चलाये जा रहे अभियान को सफल बनाने के लिये जेल प्रसाशन को वयोवृद्ध और बीमार कैदियों को चिन्हित करने और जिला कमिटी को रिपोर्ट समर्पित करने का दिशा निर्देश दिया। इस मौके पर जेल अधीक्षक सतीश कुमार सिंह, जेल विजिटिंग लॉयर नीरज कुमार अखौरी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार कर्मचारी विकास कुमार और मनीष प्रकाश मौजूद थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
औरंगाबाद: प्रशासनिक लापरवाही ने ली शिक्षक की जान, सोन नदी पुल के टूटे स्लैब ने बुझाया घर का चिराग | पटना में गया के ‘बाइक चोर गैंग’ का बड़ा खुलासा: टिकारी और कोंच के 10 शातिर गिरफ्तार, 7 मोटरसाइकिलें बरामद | बेलागंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: डीजे दुकान में हुई चोरी का खुलासा, सामान के साथ तीन शातिर गिरफ्तार | नंदलाल बोस की जन्मस्थली पर कला का संगम: ‘अभिव्यंजना’ प्रदर्शनी में गया के कलाकारों ने बिखेरी चमक | जनगणना 2027: घर बैठे 15-20 मिनट में पूरा करें सेल्फ एनुमरेशन! स्टेप-बाय-स्टेप गाइड, सभी 33 सवालों का विस्तृत विवरण और उदाहरण | जनगणना 2027: गया डीएम ने कहा- ऑनलाइन पोर्टल पर भी खुद कर सकते है अपनी जनगणना, जानें स्टेप-बाय-स्टेप तरीका | मिलेनियम मॉडर्न स्कूल के आशीष कुमार ने सीबीएसई बोर्ड में लहराया परचम, परिजनों में जश्न का माहौल | फतेहपुर में शिक्षकों की पहल: घर-घर जाकर जोड़ रहे बच्चों को स्कूल से | कष्ठा-परैया मार्ग पर स्थित ट्यूबवेल की दुकान में लगी आग, लाखों का सामान खाक | भीषण सड़क हादसा: गया-पटना NH-22 पर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई बारातियों से भरी कार, आधा दर्जन घायल |