मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

इसीआरकेयू ने अपनी हार के कारण के पीछे विरोधियों की साजिश बताया, सशक्त विपक्ष की भूमिका निभाने का किया वादा

On: Monday, December 16, 2024 3:42 PM

देवब्रत मंडल

ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन की गया शाखा ने डीडीयू मंडल में मान्यता हेतु चुनाव के उपरांत हुई पराजय की समीक्षा की। समीक्षा बैठक में यूनियन के समस्त पदाधिकारी, डेलीगेट, शाखा पार्षद, काउंसिल सदस्य, सक्रिय कार्यकर्ता शामिल हुए। सभी ने एक स्वर से मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। उनके निर्णय को स्वीकार किया। बैठक की अध्यक्षता कर रहे लक्ष्मण प्रसाद ने कहा कि विपक्षी यूनियनों द्वारा विभिन्न प्रकार से दिग्भ्रमित तथा गलत प्रचार-प्रसार, वीडियो क्लिप को ए.आई .के माध्यम से छेड़छाड़ कर के कर्मचारियों को बरगलाने के बावजूद द्वितीय स्थान प्राप्त करना, अच्छी संख्या में मत प्राप्त करना काबिले तारीफ है।
बैठक में केंद्रीय कोषाध्यक्ष सह केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य एआईआरएफ, नई दिल्ली कामरेड मिथिलेश कुमार ने उपस्थित यूनियन प्रतिनिधियों के समक्ष कहा कि केंद्र में ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन की विजय 17 जोन में से 14 जोन में है। इसलिए चिंता करने की कोई बात नहीं है। हम लोग सदैव कर्मचारियों की सेवा में लगे रहते थे और आगे भी लगे रहेंगे। हमारी सेवा रेल कर्मचारियों को मिलती रहेगी। हम लोग एक सशक्त विपक्ष की भूमिका में डीडीयू मंडल में कर्मचारियों की समस्याओं को रखने का काम करेंगे। उन्होंने कहा हमारी शाखा भी पूर्व की भांति मंडल की सभी शाखाओं पर कार्य करेगी और कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए निश्चित समय पर कार्यालय खुला करेगी और अपना कार्य करेगी।

एक स्वर से सभी ने मिथिलेश कुमार को साथ देने का वादा किया। जहां पर भी आवश्यकता महसूस होने पर एकजुटता दिखाने का, धरना प्रदर्शन में शामिल होने का निर्देश प्राप्त होगा हम सभी यूनियन कार्यकर्ता के रूप में शामिल होंगे और यूनियन के झंडा को और बुलंदी से ऊंचाई पर ले जाएंगे।
इस अवसर पर मिथिलेश कुमार केंद्रीय कोषाध्यक्ष सह कार्यकारिणी सदस्य ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन नई दिल्ली, अध्यक्ष लक्ष्मण प्रसाद कोषाध्यक्ष राजेश कुमार, मनोज कुमार, अजीत कुमार श्रीवास्तव, संजीत कुमार, रवि राज, राजीव रंजन कुमार, नीरज कुमार ,पंकज कुमार सिंह ,नित्यानंद प्रसाद, राकेश कुमार ,दिलीप कुमार, अमरदीप कुमार ,सुनील कुमार, मदन राम ,अजय कुमार ,महेंद्र कुमार के अलावा बहुत सारे यूनियन प्रतिनिधि तथा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
आईजी विकास वैभव का गया के बाद जहानाबाद में बड़ा एक्शन: एक ही दिन में दो थानों पर गिरी गाज, जीरो टॉलरेंस नीति से पुलिस महकमे में हड़कंप | मगध IG विकास वैभव का बड़ा एक्शन: बांकेबाजार थानाध्यक्ष मंटु कुमार निलंबित; पीड़ित पर ही बना रहे थे ₹4 लाख का दबाव, गाड़ी भी अवैध रूप से की थी जब्त | ब्रेकिंग न्यूज: गया में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, ₹9 हजार घूस लेते चौकीदार रंगेहाथ गिरफ्तार | फतेहपुर में सर्पदंश से महिला की मौत: झाड़-फूंक के चक्कर में गंवाई जान, दो बच्चों के सिर से उठा मां का साया | बेलागंज में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना: बीमारी का इलाज कराने गई महिला के घर से लाखों के जेवरात पार, इलाके में दहशत | राजस्थान का दूल्हा… बिहार की ‘लुटेरी दुल्हन’; सात फेरे लेते ही नगदी-जेवर लेकर पूरा परिवार रफूचक्कर! | गया के लाल मेजर आशीष कुमार को राष्ट्रपति ने दिया ‘शौर्य चक्र’, कोंच सहित पूरे मगध में जश्न का माहौल | जिस टूटी झोपड़ी में भीगती रही मां की लाश, उसी खंडहर में अब बनेगा ‘महल’; बिहार के नवादा की इस झकझोर देने वाली खबर के पीछे की पूरी कहानी | बाराचट्टी में पारिवारिक कलह ने ली विवाहिता की जान; जहर खाने से मौत, ससुराल वाले घर छोड़कर फरार | बेलागंज में आसमानी बिजली का कहर: ठनका गिरने से किसान की मौत, एक युवक गंभीर रूप से झुलसा |