मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

हत्या के दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने दो आरोपी किए गिरफ्तार

On: Thursday, November 28, 2024 2:08 AM

टिकारी संवाददाता: टिकारी थाना पुलिस ने हत्या के दो अलग-अलग मामलों में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। एसडीपीओ सुशांत कुमार चंचल ने प्रेस वार्ता के दौरान इस कार्रवाई की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि 22 नवंबर की रात एक तिलक समारोह के दौरान गोली चलने से मानिकपुर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर निवासी अनिल पासवान के पुत्र कुंदन कुमार की मौत हो गई थी। इस मामले में मृतक के पिता ने छह लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी मदद और अन्य सूचनाओं के आधार पर मंगलवार रात को कोतवाली थाना क्षेत्र के बागेश्वरी मुहल्ले से खड़गपुरा गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया। एसडीपीओ ने बताया कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

दूसरे मामले में पुलिस ने टिकारी थाना क्षेत्र के छठवां गांव से हत्या के आरोपी विकास कुमार को गिरफ्तार किया। इस पर बेलागंज थाना क्षेत्र के छतिसापुर निवासी सुनील यादव की बहन की हत्या कर शव जलाने का आरोप है। सुनील यादव ने विकास और उसके परिवार के सदस्यों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को पूछताछ के बाद न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। प्रेस वार्ता के दौरान सीआई अर्जुन कुमार, एसएचओ चंद्रशेखर कुमार, एसआई सूर्येश शर्मा, विकास सिंह शामिल थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
अनशन और शिकायतों के बाद प्रशासनिक कार्रवाई, कोंच बीईओ का प्रभार बदला गया | वर्दी पहनकर परिवार का नाम रोशन करने निकला था बेटा, बक्सर में ट्रेनिंग के दौरान गई जान; वजीरगंज में पसरा मातम | अतरी में दर्दनाक हादसा: मतबलवा आहार में नहाने गई 14 वर्षीय किशोरी की डूबने से मौत, आजाद नगर में पसरा मातम | अनशन तीसरे दिन भी जारी, एसडीओ-डीपीओ से वार्ता विफल, विधायक ने दी 24 घंटे की चेतावनी | मगध का सबसे बड़ा ‘नटवरलाल’ बेनकाब! मजदूरी से अरबों के साम्राज्य तक, लग्जरी गाड़ियों में घूमने वाले दीपक शर्मा ने बिछाया 150 करोड़ का जाल | पितृपक्ष मेला 2026: यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे मुस्तैद, डीआरएम ने बारिश के बीच रात में किया गया स्टेशन का औचक निरीक्षण | मगध में अपराधियों के लिए खतरे की घंटी: आईजी विकास वैभव का सख्त अल्टीमेटम— ‘अपराध छोड़ें या मगध’ | गया-कोडरमा रेलखंड पर भारी बारिश से टनल के पास लैंडस्लाइड, अप लाइन पर मलबा गिरने से कई ट्रेनें फंसी | वैशाली: BPSC शिक्षिका ने किराये के मकान में लगाई फांसी, तीन माह पहले हुई थी लव मैरिज | ब्रेकिंग न्यूज: बिहटा में सोन नदी के बीच पुलिस और अपराधियों की भीषण मुठभेड़: टॉप-10 बदमाश को लगी गोली, एसआई भी घायल |