मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

गया नगर के सफाई कर्मचारियों को वार्ड पार्षद धर्मेंद्र कुमार ने किया सम्मानित, अपर नगर आयुक्त सहित कई गण्यमान्य रहे मौजूद

On: Wednesday, November 27, 2024 9:00 AM

देवब्रत मंडल

गया नगर निगम के वार्ड नं 20 के पार्षद सह सशक्त स्थायी समिति के सदस्य धर्मेंद्र कुमार ने निगम के सफाई कर्मचारियों को सम्मानित किया। बुधवार को आजाद पार्क में आयोजित इस सम्मान समारोह में अपर नगर आयुक्त शिवनाथ ठाकुर बतौर मुख्य अतिथि मौजूद थे। इसके अलावा निगम के स्वच्छता अभियान से जुड़े अभियंता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इस मौके पर पार्षद धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि सफाई और स्वच्छता अभियान को सफल बनाने में सफाई कर्मचारियों का ही बड़ा योगदान रहता है। उन्होंने कहा कि ‘स्वच्छ गया, सुंदर गया’ इन्हीं कर्मचारियों के बल पर संभव है। स्वच्छता रैंकिंग में गया नगर निगम इन्हीं के भरोसे अव्वल रहता है। श्री कुमार ने बताया कि इन कर्मचारियों का सम्मान देने के पीछे उनका कोई राजनैतिक उद्देश्य नहीं बल्कि यह सामाजिक दायित्व है कि इनका हम सम्मान करते हैं।

इस मौके पर सभी कर्मचारियों में महिला कर्मियों को वस्त्र व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले कर्मचारी विभिन्न वार्ड एवं सड़कों की सफाई करने वाले थे।
पार्षद धर्मेंद्र कुमार द्वारा यह नेक कार्य कई वर्षों से नियमित रूप से किया जा रहा है। जिसको लेकर सफाई से जुड़े अधिकारी, पदाधिकारी, अभियंता एवं कर्मचारी भी खुले तौर पर इस नेक काम के लिए सराहना की।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गया: किलकारी समर कैंप ‘चक धूम-धूम’ का रंगारंग समापन, बच्चों ने लोक नृत्यों से बांधा समां | मुहर्रम को लेकर कोंच थाना में शांति समिति की बैठक, दसवीं मुहर्रम पर बुधवार को निकलेगा अखाड़ा जुलूस | संडे स्पेशल: ट्रेनों में यात्रियों का सामान नहीं सुरक्षित, गया से जुड़े रेलखंडों में चोरी की घटनाओं का सिलसिला जारी | कर्बला की कहानी: कौन थे इमाम हसन और इमाम हुसैन, जिनकी याद में दुनिया मनाती है मुहर्रम? | फतेहपुर की बेटी खुशबू कुमारी ने BPSC में लहराया परचम, दूसरे प्रयास में हासिल की 853वीं रैंक; क्षेत्र में जश्न | रोजगार के बाद प्रतिनियुक्ति की आस: बेल्ट्रॉन DEO परीक्षा के सफल अभ्यर्थी अब सीधे IT मंत्री से गुहार लगाने पटना पहुंचे | दूरदर्शन बिहार पर अब सुनाई देगी मगही की आवाज, नियमित कार्यक्रम प्रसारण को मिली मंजूरी | सुर सलिला गयाजी ट्रस्ट की 5वीं शास्त्रीय संगीत व कत्थक कार्यशाला का भव्य समापन | ब्रेकिंग न्यूज़: IG विकास वैभव का एक और बड़ा एक्शन, रिश्वत मांगने के आरोप में चंदौती थाना के पुलिस अवर निरीक्षक निलंबित | आईजी विकास वैभव का गया के बाद जहानाबाद में बड़ा एक्शन: एक ही दिन में दो थानों पर गिरी गाज, जीरो टॉलरेंस नीति से पुलिस महकमे में हड़कंप |