मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

गया: डैम में मिले युवक-युवती के शव, प्रेम-प्रसंग के बाद हत्या की आशंका

On: Friday, November 22, 2024 5:25 PM

गया। मोहनपुर थाना क्षेत्र के सोनडीहा गांव में शुक्रवार शाम एक युवक और युवती के शव डैम में मिलने की घटना ने सनसनी फैला दी। दोनों दो दिन पहले से लापता थे, और इस मामले में प्रेम-प्रसंग और हत्या की आशंका जताई जा रही है।

गुमशुदगी से लेकर शव मिलने तक की घटना

इस संबंध में गया एसएसपी आशीष भारती ने मीडिया को बताया कि ” दिनांक 20 नवंबर 2024 को वादिनी ने अपनी पुत्री की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें गांव के ही नीतीश कुमार पर अपहरण का आरोप लगाया गया। पुलिस ने कांड दर्ज कर युवक और युवती की तलाश शुरू की। लेकिन शुक्रवार शाम सोनडीहा के डैम में दोनों के शव पानी में तैरते मिले।”

घटना की सूचना मिलते ही मोहनपुर थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। शव निकालने के बाद युवक नीतीश कुमार की आंखों पर चोट के गहरे निशान मिले, जिससे हत्या की आशंका प्रबल हो गई है।

ग्रामीणों और परिजनों के आरोप

घटना स्थल पर मौजूद पुलिस अधिकारी

ग्रामीणों ने बताया कि युवक नीतीश कुमार और युवती रूपा कुमारी के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था। नीतीश के परिजनों ने युवती के परिवार पर हत्या का आरोप लगाते हुए कहा कि यह एक सोची-समझी साजिश थी। शव मिलने के बाद गांव में तनाव की स्थिति बन गई, और ग्रामीणों ने शवों को पुलिस को सौंपने से इनकार कर दिया। जिसके बाद घटना को गंभीरता से लेते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक, गया ने नगर पुलिस अधीक्षक और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को त्वरित कार्रवाई और घटनास्थल का निरीक्षण करने का निर्देश दिया। एफएसएल और तकनीकी टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। ग्रामीणों को समझा बुझाकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल हॉस्पिटल भेजा गया है।

गांव में शोक और आक्रोश

शव मिलने की घटना के बाद से पूरे गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
पहाड़पुर स्टेशन के पास बेहोश मिला अज्ञात व्यक्ति: जिला पार्षद प्रेम कुमार की तत्परता ने बचाई जान; रेल पुलिस की लापरवाही आई सामने | कैमरे का जादूगर हमेशा के लिए खामोश: भारतीय फोटोग्राफी के पिता रघु राय का 83 वर्ष की उम्र में निधन | राजगीर की पहाड़ियों में हवा से बातें करेंगे पर्यटक: देश के पहले ‘क्लिफ वॉक’ से बिहार रचेगा नया इतिहास | तिलक समारोह से लौट रहे पूर्व सैनिक के पुत्र की सड़क हादसे में मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक सवार को कुचला | ब्रेकिंग न्यूज: खुशियां मातम में बदली , चचेरी बहन की शादी में शामिल होने मायके आ रही महिला की सड़क हादसे में मौत | मगध लाइव न्यूज़: धनबाद में गया के ‘ATM कार्ड बदल’ गिरोह का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार; जानें कैसे जाल बिछाते थे ये शातिर अपराधी | गया-कोडरमा रेल खंड: पहाड़पुर फाटक बना ‘मुसीबतों का फाटक’, घंटों जाम में पिस रही जनता, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल | पासवर्ड का जमाना गया! हैकर्स से बचना है तो तुरंत बदलें फोन की ये सेटिंग; जानें क्या है ‘Passkey’ और यह क्यों है सबसे सुरक्षित | गया: ‘ऑनर किलिंग’ की रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात; भाई ने ही बहन को दी खौफनाक मौत, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला तेजाब | दुकान दिलाने के नाम पर 7 लाख की ठगी का आरोप, फतेहपुर थाने में एफआईआर दर्ज |